Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Hydrogen Train Trial India: जींद में हाइड्रोजन ट्रेन का ट्रायल फेल, गैस प्लांट में आई तकनीकी खराबी; ... जगन रेड्डी का संपत्ति विवाद भड़का हरियाणा को बड़ी सौगात! इन रूटों पर बिछेंगी नई रेलवे लाइनें, अब मिनटों में तय होगा घंटों का सफर महंगाई आ रही और सरकार के पास योजना नहीः राहुल गांधी विधायक कुलदीप वत्स के घर पहुंचे भूपेंद्र हुड्डा! क्रॉस वोटिंग के सवाल पर 'कतराते' नजर आए पूर्व सीएम;... Bhiwani Honeytrap Case: भिवानी में बुजुर्ग बना हनीट्रैप का शिकार, मां-बेटे समेत 4 आरोपी गिरफ्तार; जा... Faridabad High-Voltage Drama: फरीदाबाद में 150 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ा शराबी युवक, पुलिस ने जा... इंद्री में 'गौवंश हत्या' पर भारी आक्रोश! महापंचायत का बड़ा ऐलान—"2 दिन में गिरफ्तारी नहीं तो पूरा हर... HBSE Exams 2026: हरियाणा में नकल पर नकेल, 291 छात्रों पर केस दर्ज; लापरवाही बरतने वाले 61 सुपरवाइजर ... Uzbekistan Kidnapping News: उज्बेकिस्तान में कुरुक्षेत्र के तीन युवक अगवा, बेरहमी से पिटाई और 45 लाख...

पुणे से गिरफ्तार मणिपुर के छात्रों का हत्यारा

उत्तर पूर्व संवाददाता

गुवाहाटीः मणिपुर में दो छात्रों की हत्या के मुख्य आरोपी को सीबीआई ने पुणे से गिरफ्तार कर लिया है। सीबीआई के मुताबिक, घटना के बाद आरोपी युवक मणिपुर से भाग गया। पुणे में वह खुद को छिपाकर रखने की कोशिश कर रहा था। लेकिन मोबाइल की वजह से जांचकर्ता उसकी हरकतों पर नजर रख रहे थे। 11 अक्टूबर को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और उसे सीबीआई ने हिरासत में ले लिया। इसके बाद जब आरोपी को गुवाहाटी की निचली अदालत में पेश किया गया तो जज ने युवक को 16 अक्टूबर तक सीबीआई हिरासत में भेजने का आदेश दिया।

बता दें कि अशांत मणिपुर में 6 जुलाई से दो छात्र लापता थे। हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक तस्वीर में दो छात्र दो हथियारबंद हमलावरों के साथ बैठे नजर आ रहे हैं। एक अन्य तस्वीर में उनके शव पड़े नजर आ रहे हैं। इन दोनों तस्वीरों की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं हुई है जबकि राज्य सरकार ने इस किस्म की तस्वीरों अथवा वीडियो को सोशल मीडिया में जारी करने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

फिर भी कहा जाता है कि दोनों छात्रों को आखिरी बार बिष्णुपुर जिले में देखा गया था। आरोप था कि मैतेई समुदाय के दो छात्रों का कुकी अपराधियों ने अपहरण कर लिया और उनकी हत्या कर दी। मैतेई समुदाय के दो छात्रों की हत्या के कारण सितंबर के आखिरी हफ्ते से मणिपुर में अशांति का माहौल है।

अशांति को रोकने के लिए कुकी बहुल पहाड़ी क्षेत्र में अगले छह महीने तक सशस्त्र बल विशेष अधिकार अधिनियम (एएफएसपीए) लागू रहेगा। लेकिन वह भी काम नहीं आया। इंफाल पूर्वी जिले के खुरई सजोर के लीकाई इलाके में उत्तेजित भीड़ ने स्थानीय भाजपा विधायक और राज्य मंत्री एल सुसिंदरो के आवास में तोड़फोड़ की। इंफाल के कई इलाकों में गुस्साई भीड़ की पुलिस से झड़प हुई।