Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नागपंचमी पर आस्था का महासैलाब: नागलवाड़ी भिलट देव में 4 लाख भक्तों ने टेका मत्था; महाकाल पहुंचे क्रि... निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर: भोपाल से शुरू हुआ 'बेहतर सिटी अभियान', वार्ड-वार्ड जाकर उठाए... सड़क हादसे के बाद AIIMS भोपाल में युवक हुआ ब्रेन-डेड, परिजनों ने लिया अंगदान का फैसला छिंदवाड़ा में खाद वितरण पर लगी अंतरिम रोक: धांधली के आरोपों के बीच किसानों का चक्काजाम, स्टॉक सत्याप... छिंदवाड़ा: सावन-भादों में पलाश के पत्तों से जीवंत हो रही सदियों पुरानी परंपरा, आजीविका और आस्था का अ... श्योपुर के रघुनाथपुर में स्कूल की छत भरभराकर गिरी, शाम का समय होने से टला बड़ा हादसा ग्वालियर SP ऑफिस में कांग्रेस जिला महामंत्री राजेश किरार ने खाया जहर, अस्पताल में मौत; सुसाइड नोट मे... हथियार ढूंढने गई थी पुलिस, अलमारी से निकला 3 करोड़ रुपयों का अंबार; नोट गिनने के लिए मंगवानी पड़ी मश... उज्जैन नागचंद्रेश्वर मंदिर में करंट की अफवाह से मची भगदड़: बैरिकेडिंग टूटने से कई श्रद्धालु घायल, चर... एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा केस में CBI की 636 पेज की चार्जशीट, पति समर्थ और सास पर दहेज हत्या का केस

कौशल विकास से युवाओं को वैश्विक अवसर: मोदी

  • युवाओं के लिए नये अवसर बनते जा रहे हैं

  • श्रम में महिलाओं की भागीदारी काफी बढ़ी है

  • पहले की सरकारों ने इस पर ध्यान नहीं दिया था

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि भारत में रोजगार के नए अवसरों का निर्माण इस समय नयी ऊंचाइयों को छू रहा है ओर बेरोजगारी दर छह वर्ष के न्यूनतम स्तर पर है। श्री मोदी ने कहा कि सरकार कौशल विकास को बढ़ा देश कर हमारे युवाओं के लिए वैश्विक स्तर पर अवसर बढ़ाने में लगी है।

प्रधानमंत्री ने कहा, भारत की अर्थव्यवस्था का जैसे-जैसे विस्तार हो रहा है, आप जैसे युवाओं के लिए नई संभावनाएं बनती जा रही हैं। अभी हाल ही में हुए एक सर्वे में सामने आया है कि भारत में रोजगार निर्माण एक नई ऊंचाई पर पहुंचा है। भारत में बेरोजगारी दर अपने छह साल के सबसे निचले स्तर पर है।

श्री मोदी कौशल दीक्षांत समारोह को वीडियो कांफ्रेंंसिंग सुविधा के माध्यम से संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों, दोनों में ही बेरोजगारी तेजी से कम हो रही है। जिसका मतलब है कि विकास का लाभ गांव और शहर, दोनों ही जगहों पर बराबर पहुंच रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि किसी देश के प्राकृतिक संसाधनों और सामर्थ्य को उपयोग में लाने के लिए जिस एक महत्वपूर्ण शक्ति की जरूरत होती है, वो है युवा शक्ति। और यह युवाशक्ति जितनी सशक्त होती है, उतना ही देश का विकास होता है, देश के संसाधनों के साथ न्याय होता है। उन्होंने कहा कि आज भारत इसी सोच के साथ अपनी युवाशक्ति को सशक्त कर रहा है, पूरे परिस्थितिकी तंत्र में अभूतपूर्व सुधार कर रहा है। और इसमें भी देश की अप्रोच दोतरफा है।

हम अपने युवाओं को कौशल और शिक्षा के माध्यम से नए अवसरों का लाभ उठाने के लिए तैयार कर रहे हैं और सरकार करीब चार दशक बाद नई शिक्षा नीति लेकर आयी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार काम देने वाले और परंपरागत क्षेत्रों को बढ़ावा दे रही है। आज भारत विभिन्न उद्योगों में निर्यात और विनिर्माण के नए रिकॉर्ड बना रहा है।

साथ ही, भारत, स्पेस, स्टार्टअप्स, ड्रोन, एनिमेशन, इलेक्ट्रिक वाहन, सेमीकंडक्टर, जैसे कई क्षेत्रों में आप जैसे युवाओं के लिए बड़ी संख्या में नए अवसर भी तैयार कर रहा है। आज पूरी दुनिया मान रही है कि ये सदी भारत की सदी होने वाली है। और इसके पीछे भी बहुत बड़ी वजह भारत की युवा आबादी ही है। पूरी दुनिया स्किल्ड युवाओं के लिए भारत की तरफ देख रही है।

श्री मोदी ने कहा कि पहले की सरकारों में स्किल (कौशल विकास) पर उतना ध्यान नहीं दिया गया था। हमारी सरकार ने इसके लिए अलग से मंत्रालय बनाया, अलग से बजट दिया। भारत में कौशल विकास का दायरा लगातार बढ़ रहा है। हम सिर्फ मैकेनिक, इंजीनियर, टेक्नॉलॉजी, या कोई दूसरी सर्विस, इतने तक ही सीमित नहीं है। अब जैसे महिलाओं से जुड़े सेल्फ हेल्प ग्रुप्स हैं। अब ड्रोन टेक्नॉलॉजी के लिए महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप्स को तैयार किया जा रहा है। पीएम विश्वकर्मा योजना से इनके इस परंपरागत कौशल को आधुनिक टेक्नॉलॉजी और टूल्स से जोड़ा जा रहा है।

मोदी पिथौरागढ़ पहुंचे , पार्वती कुंड में की पूजा अर्चना

नैनीताल: प्रधामनंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार की सुबह उत्तराखंड के पिथौरागढ़ पहुंचे और पार्वती कुंड में पूजा अर्चना की तथा आदिकैलाश के दर्शन किये। श्री मोदी बरेली से सीधे चीन सीमा से सटे छोटे कैलाश (आदि कैलाश) पहुंचे। ज्योंिलकोंग एयरपोर्ट से वह पार्वती कुंड पहुंचे और शिव एवं पार्वती की पूजा अर्चना की। यहां मौजूद पुरोहितों ने उन्हें पारंपरिक तरीके से पूजा अर्चना करायी।

उन्होंने आदि कैलाश के दर्शन भी किये तथा डमरू और शंख भी बजाया। पार्वती ताल के किनारे बैठ कर उन्होंने आदि कैलाश पर्वत के दर्शन किये। प्रधानमंत्री यहां गुंजी पहुंचेंगे और उच्च हिमालयी क्षेत्र के गुंजी, नाभि, कुटी, बूंदी गांवों के ग्रामीणों से मुलाकात करेंगे। वह यहां भारत तिब्बत सीमा पुलिस, एसएसबी और सीमा सड़क संगठन के जवानों से भी मुलाकात की।