Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें

कंप्यूटर खराब तो बिजली गार्ड वायर का काम रूका

रांचीः रांची के अनेक इलाकों में बिजली की समस्या के अलावा घनी आबादी के क्षेत्र में गार्डवायर की समस्या बनी हुई है। यह अपने आप में खतरनाक स्थिति है क्योंकि हाई वोल्टेज लाइन के नीचे गिरने पर कभी भी हादसा हो सकता है।

इस बारे में युवा राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश सचिव माबिया शाहरुख ने बिजली विभाग के अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट किया था। इस बारे में विधिवत लिखित आवेदन देने के बाद बिजली विभाग की सुस्त चाल सामने आयी है। एक प्रतिनिधिमंडल ने इस खतरे की तरफ ध्यान आकृष्ट करते हुए बिजली विभाग के महाप्रबंधक से बात की थी।

वहां हुई बात चीत के बाद उन्होंने अपने अधीनस्थ अधिकारियों को इस पर काम करने का आश्वासन दिया था। पंद्रह दिन से अधिक समय बीत जाने के बाद भी जब काम नहीं हुआ तो लोगों ने एक एक कर अधीक्षण अभियंता, कार्यपालक अभियंता और कनीय अभियंता से भेंट की थी। ऊपर के दोनों अधिकारियों ने इस बारे में अपने अधीनस्थ को निर्देश देने की बात कही।

जब कनीय अभियंता से युवा राष्ट्रीय जनता दल के सदस्यों ने भेंट की तो उन्होंने अपनी लैपटॉप खराब होने की दलील दी। उनके मुताबिक घनी आबादी के इलाके में हाई वोल्टेज लाइन के नीचे सुरक्षा के तौर पर गार्ड वायर लगाने के लिए भी एस्टिमेट बनाने का नियम है। लैपटॉप खराब होने की वजह से यह काम नहीं किया जा सका है।

यहां तक कि टेलीफोन एक्सचेंज के पास भी हाई वोल्टेज लाइन की एक जैसी समस्या है। बता दें कि कुछ अरसा पहले बड़ा तालाब के पास एक हाई वोल्टेज तार में आग लगने के बाद यह जिंदा वायर जमीन पर आ गिरा था। इसके बाद करीब पांच मिनट तक वहां जलता हुआ यह तार इधर उधर उछलता रहा।

स्थानीय खेत मोहल्ला के लोगों ने किसी तरह सावधानी बरतते हुए वहां से गुजरते हुए लोगों को दूर पर रोक रखा। वहां से मिली सूचना के बाद ही लाइन को बंद किया गया था। इसी वजह से अब बारिश के दिनों में इस स्थिति पर विभाग का ऐसा नजरिया घातक भी सिद्ध हो सकता है। हाल के दिनों में हाई वोल्टेज लाइन की वजह से कई इलाकों में हादसे पहले ही हो चुके हैं।