Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
OHE तार पर चढ़ा सांप और हुआ जोरदार धमाका, बाल-बाल बची पूर्णिया स्पेशल ट्रेन Bihar Land Mafia: पटना में 37 करोड़ की जमीन पर कब्जे का खेल, STF ने 18 कुख्यात अपराधियों को दबोचा CM Yogi in Pratapgarh: सीएम योगी का विपक्ष पर प्रहार, वक्फ की लूट पर सपा-कांग्रेस चुप क्यों? UP Election 2027: कानपुर में सपा का ब्राह्मण सम्मेलन, 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग' नारे से मची हलचल Damoh SI Viral Reel: 'खुद की समस्या सुलझ नहीं रही...', वर्दी में रील बनाकर फंसी महिला SI, जांच शुरू जान बचाने में नायक बने हैं प्रशिक्षित कुत्ते सुप्त पड़े ताल ज्वालामुखी में अचानक संक्षिप्त विस्फोट कीव पर रूसी मिसाइलों का जोरदार आक्रमण चर्च के संस्थापक रिहा होकर अमेरिका पहुंचे माउंट हरमन के सीरियाई हिस्से में घुसने की कोशिश की

इंडिया गठबंधन ने बताया राहत शिविरों का हाल

नईदिल्लीः इंडिया ब्लॉक के नेता जो इस समय मणिपुर में हैं, उन्होंने सरकार द्वारा आवंटित राहत शिविरों में लोगों की स्थिति को देखकर दुख व्यक्त किया है। कांग्रेस सांसद फूलोदेवी नेताम ने बताया कि एक हॉल में 400-500 लोग रह रहे हैं। राज्य सरकार उन्हें केवल दाल-चावल मुहैया करा रही है, बच्चों को पूरे दिन खाने के लिए और कुछ नहीं मिल रहा है।

शौचालय या बाथरूम की कोई सुविधा नहीं है। जिस तरह से लोग शिविरों में रह रहे हैं वह बहुत हृदय विदारक है। इंडिया गठबंधन के नेता जो वर्तमान में मणिपुर में हैं, उन्होंने उन स्थितियों को देखने के बाद दुख व्यक्त किया जिनमें लोग सरकार द्वारा आवंटित राहत शिविरों में रह रहे हैं।

कई अन्य सांसदों ने वहां रहने वाले लोगों से अलग अलग बात चीत की और उन्हें इस बात के लिए आश्वस्त किया कि देश की जनता उनके दुख की घड़ी में उनके साथ खड़ी है। इन नेताओं ने राहत शिविरों में रहने वालों से कहा कि भले ही समय कुछ खराब चल रहा है पर वे धैर्य बनाये रखें। सब कुछ ठीक हो जाएगा क्योंकि पूरे देश की जनता मणिपुर की परिस्थिति को लेकर चिंतित है।

सभी अपने अपने स्तरों पर शांति और सदभाव कायम हो, इसके लिए प्रयास कर रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल ने इस बात पर चिंता जतायी कि राहत शिविरों में रहने वालों के मन में राज्य और केंद्र सरकार पर से भरोसा ही खत्म हो गया है। हिंसापीड़ित लोगों में से अधिकांश यह मानते हैं कि दरअसल ऐसी हिंसा सिर्फ सरकारी संरक्षण में ही हो सकती है।

अपने घर छोड़कर भागने वाले कुकी समुदाय के लोगों का स्पष्ट आरोप है कि इस हिंसा को बढ़ावा देने में मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह की भूमिका रही है। सरकार पर से भरोसा उठ जाने की वजह से ही वे अपने लिए अलग प्रशासनिक व्यवस्था की मांग कर रहे हैं।