Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
World Blood Donor Day: रक्तदान को 'उत्सव' की तरह मना रहे युवा; हजारीबाग से गोड्डा तक रक्तदान शिविरों... Ranchi Traffic News: रांची में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी; 5 महीने में कटे 33 करोड़ के चालान, बिना हेल... Sutlej River Firozpur: सतलुज दरिया में बढ़ता जलस्तर बढ़ा रहा चिंता; फिरोजपुर के तटीय गांवों पर मंडराया... Gurdaspur News: डेरा बाबा नानक के गुरुद्वारा श्री टाहली साहिब के बाथरूम में मिला प्रवासी मजदूर का शव... Jalandhar Man Died in Greece: ग्रीस में बड़ा हादसा; बाठ कलां के तिलक राज लल्ली की खाई में गिरने से मौ... Ludhiana Road Scam: सड़क निर्माण में बड़ा घोटाला; पार्षद ने इंच-टेप लेकर पकड़ी घटिया मटीरियल की धांधली Ludhiana Land Fraud: जमीन बेचने के नाम पर 40 लाख की धोखाधड़ी; दो आरोपियों पर मामला दर्ज Ludhiana Crime News: नशा तस्करी पर पुलिस का प्रहार; 250 ग्राम गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार Kharar Murder Case: गांव बडाली में प्रवासी युवक की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या; इलाके में फैली सनसनी Gurdaspur News: कनाडा से लौटा युवक करंट की चपेट में आया; ट्रांसफार्मर से चिपकने से हुई दर्दनाक मौत

रूस के खिलाफ उत्तर कोरियाई रॉकेटों का इस्तेमाल

लंदनः एक ब्रिटिश दैनिक ने अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया है कि यूक्रेनी सेना रूस के खिलाफ युद्ध में उत्तर कोरियाई रॉकेटों का इस्तेमाल कर रही है। इसमें कहा गया कि प्योंगयांग के ये हथियार यूक्रेन के एक सहयोगी ने जब्त कर लिए थे। अब इन हथियारों का इस्तेमाल उत्तरी कोरिया के सहयोगी रूस के खिलाफ हो रहा है।

वैसे दूसरी सूचना यह भी है कि दरअसल यूक्रेन की सेना ने ही यह सारे हथियार रूसी सेना के भाग जाने पर जब्त किये थे। वैसे इन दोनों सूचनाओं की पुष्टि नहीं हो पायी है। यह रिपोर्ट तब सामने आयी है जब रूसी रक्षा मंत्री उत्तर कोरिया के दौरे पर हैं। उनके दौरे के बारे में अमेरिकी विशेषज्ञों का आकलन है कि दरअसल वह रूस के लिए उत्तरी कोरिया से हथियार हासिल करने वहां गये हैं।

अमेरिका ने उत्तर कोरिया पर समुद्र के रास्ते रूस को हथियार सप्लाई करने का आरोप लगाया है। हालाँकि, वाशिंगटन इस दावे का कोई सबूत नहीं दिखा सका। उत्तर कोरियाई हथियारों को यूक्रेन के युद्धक्षेत्रों में व्यापक रूप से देखा भी नहीं गया है। हालाँकि, उत्तर कोरिया और रूस शुरू से ही हथियार सौदे से इनकार करते रहे हैं।

हालांकि कुछ दिन पहले रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगू को उत्तर कोरियाई शासक किम जोंग उन ने अपने शस्त्रागार में दिखाया था। शोइगू ने हाल ही में उत्तर कोरिया का दौरा किया था। रिपोर्ट में बताया गया है कि उत्तर कोरिया के सोवियत काल के ग्रैड मल्टीपल-लॉन्च रॉकेट सिस्टम को यूक्रेनी सैनिकों द्वारा बखमुत शहर के पास युद्ध के मैदान में इस्तेमाल करते देखा गया था।

रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु ने कोरियाई युद्ध की समाप्ति की 70वीं वर्षगांठ मनाने के लिए इस सप्ताह प्योंगयांग की एक दुर्लभ यात्रा की। 1991 में सोवियत संघ के पतन के बाद मॉस्को के शीर्ष रक्षा अधिकारी की यह प्योंगयांग की पहली यात्रा थी।