Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
उज्जैन का तिलभांडेश्वर महादेव: हर साल तिल के दाने बराबर बढ़ता है शिवलिंग! महाकाल की तर्ज पर मिलता है... ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' की तलाश: ढूंढने वाले को मिलेगा 50 हजार का इनाम, गली-गली में हो र... छिंदवाड़ा में हूटर-बत्ती और नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने वालों की अब खैर नहीं: 15 दिनों का विशेष अभिय... सीएम मोहन यादव की जबलपुर को 400 करोड़ की सौगात: 362 करोड़ के सीवेज प्लांट, हाईटेक लॉन्ड्री हब और मछल... कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में अस्मिता डे का ऐतिहासिक कारनामा, जूडो में भारत को दिलाया पहला महिला गोल्ड 'UK07 राइडर' अनुराग डोभाल पर पत्नी रितिका का पलटवार! सबूत शेयर कर खोली पोल, कहा- "तलाक नहीं दूंगी" अमेरिका ने अब तक 4,840 भारतीयों को किया डिपोर्ट: विदेश मंत्रालय ने जारी किए आंकड़े, जानें कैसे होती ... 1 अगस्त 2026 से लागू हुए 5 बड़े बदलाव: कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर ₹200+ सस्ता, CKYC 2.0 और क्रेडिट कार्... अब 'सेल्फी' से लॉगिन होगा आपका Gmail! पासवर्ड भूलने या फोन चोरी होने पर काम आएगा नया वीडियो फीचर सावन में मनचाहा वर पाने के लिए शिव पूजा में न करें ये 4 भूलें, जानें हल्दी, सिंदूर और परिक्रमा के सह...

आरपीएफ के नये डीजी होंगे हरियाणा के मनोज यादव

  • नये डीजी का कार्यकाल अगले दो वर्षों का होगा

  • अपने कार्यकाल में व्यवहार कुशल रहे संजय चंदर

  • नये मुखिया को भी सकारात्मक सोच का माना गया

दीपक नौरंगी

भागलपुरः 1988 बैच के हरियाणा कैडर आईपीएस अधिकारी मनोज यादव को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया है। कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश में यह जानकारी दी गई है। आरपीएफ डीजी संजय चंदर 31 जुलाई को सेवानिवृत्त होंगे।

आरपीएफ के डीजी संजय चंदर एक शांत स्वभाव के सरल आईपीएस अधिकारी के रूप में आरपीएफ विभाग में इनके अच्छे कार्यों की चर्चा होती रहती है। बेहतर व्यवहार कुशल व्यक्ति के रूप में संजय चंदर ने आरपीएफ डीजी पद पर रहते हुए बिना किसी प्रकार के विवाद के बेहतर कार्यों के लिए विभाग इनको याद रखेगा।

कहा गया है कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने आरपीएफ के महानिदेशक के पद पर यादव की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। वह 31 जुलाई, 2025 को उनकी सेवानिवृत्ति तक इस पद पर बने रहेंगे। मनोज यादव हरियाणा के पुलिस महानिदेशक रह चुके हैं। वे अलीगढ़ के अकबराबाद क्षेत्र के गांव टुआमई के रहने वाले हैं। तेज तरार हरियाणा राज्य के पुलिस मुखिया रहे मनोज यादव अपने बेहतर कार्यों के लिए हरियाणा में खूब सुर्खियों में रहे हैं। उनके बारे में बताया जाता है कि यह पॉजिटिव विचारधारा के आईपीएस अधिकारी है। उनके परिवार में और भी कई सदस्य बड़े प्रशासनिक पदाधिकारी के पद पर है।

नए आरपीएफ डीजी मनोज यादव के बेटे आदित्य विक्रम यादव असम कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। 2018 में यूपीएससी परीक्षा में आदित्य ने 72वीं रैंक हासिल की थी। मनोज यादव ने हरियाणा के डीजीपी रहते हुए बेहतर टीम वर्क लेकर काम किया। इसीलिए हरियाणा राज्य में भी इनकी डीजीपी के पद पर रहते हुए कार्यों की प्रशंसा आज भी होती है। अब आरपीएफ के महानिदेशक के पद पर इनकी द्वारा क्या बेहतर नया किया जाएगा यह तो उनके पदभार ग्रहण करने के बाद ही बताया जा सकता है।