Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Honey Singh Concert: हनी सिंह के कॉन्सर्ट में सुरक्षा के साथ खिलवाड़! चेतावनी के बाद भी तोड़े एयरपोर... Financial Deadline: 31 मार्च तक निपटा लें ये 6 जरूरी काम, वरना कटेगी जेब और भरना होगा भारी जुर्माना New IT Rules 2026: बदल जाएंगे डिजिटल नियम, केंद्र सरकार के आदेश को मानना अब सोशल मीडिया के लिए होगा ... Hanuman Ji Puja Rules for Women: महिलाएं हनुमान जी की पूजा करते समय न करें ये गलतियां, जानें सही निय... पुराना मटका भी देगा फ्रिज जैसा ठंडा पानी, बस अपनाएं ये 5 आसान ट्रिक्स। Baisakhi 2026: बैसाखी पर पाकिस्तान जाएंगे 3000 भारतीय सिख श्रद्धालु, ननकाना साहिब और लाहौर के करेंगे... Puducherry Election: पुडुचेरी में INDIA गठबंधन की बढ़ी टेंशन, 'फ्रेंडली फाइट' से बिखर सकता है खेल! Maharashtra Rain Alert: महाराष्ट्र में अगले 5 दिन बारिश और ओलावृष्टि का अनुमान, इन 7 जिलों में 'येलो... सितारों से सजी दिल्ली की रात! IFFD 2026 में LG और CM की मौजूदगी में सम्मानित हुए मोहित सूरी-रमेश सिप... Bhondu Baba Case Update: भोंदू बाबा की अजीबोगरीब दुनिया का सच, मोबाइल और काले पेड़ों का क्या है रहस्य...

पायलट अस्वस्थ तो महिला ने विमान को उतारा

न्यूयार्कः हम मान सकते हैं कि संकट की घड़ी में कौन कितना साहसी है, इसकी परीक्षा हो जाती है। इस बार भी कुछ ऐसा ही है जबकि एक उम्र दराज महिला ने अपनी कोशिश से उड़ते विमान पर सवार लोगों को बचा लिया। मिली जानकारी के मुताबिक एक छोटा विमान न्यूयॉर्क के लिए उड़ान भर रहा था।

विमान उतर रहा था। तभी पायलट अचानक बीमार पड़ गया। उसकी हालत अचानक इतनी बिगड़ गयी कि वह आसमान में उड़ते इस विमान को चलाने की स्थिति में नहीं था। ऐसी हालत में एक महिला यात्री ने साहस दिखाते हुए उस विमान का नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया। एक महिला यात्री ने बहादुरी दिखाते हुए विमान को सुरक्षित उतारने की कोशिश की।

इसी बीच लोगों का ध्यान हर पल सेहत बिगड़ते पायलट पर भी रहा। इससे आसमान में उड़ रहे लोग और आतंकित होते चले गये। लेकिन उस वक्त भी एक महिला हवाई यात्री बिना टूटे आगे आ गईं। उन्होंने विमान को सुरक्षित लैंड कराने की कोशिश की। वैसे किसी कुशल पायलट की तरफ उनकी कोशिश पूरी तरह कामयाब नहीं हो पायी और विमान को नीचे लाने के बाद विमान अंततः जमीन पर औंधे मुंह गिर गया।

विमान अंततः मैसाचुसेट्स में वाइनयार्ड हवाई अड्डे के पास उतरा। लेकिन विमान का दाहिना पंख टूट गया है। पंख पूरी तरह से दो टुकड़ों में है। यह पाइपर मेरिडियन टर्बो प्रोप विमान 6 सीटर है। पायलट की उम्र 80 साल थी। वहीं विमान को बचाने वाली महिला यात्री की उम्र 68 साल है।

हालांकि, घटना की खबर मिलने के बाद आपातकालीन बचावकर्मी मौके पर पहुंचे। डॉक्टर भी आये। बाद में पायलट को हवाई मार्ग से बोस्टन अस्पताल ले जाया गया। उनकी शारीरिक स्थिति गंभीर है। लेकिन सभी यात्री सुरक्षित हैं। अब विमान कैसे उतरा, इसकी जांच चल रही है। लेकिन अगर महिला मदद के लिए आगे नहीं आती तो बड़ा खतरा हो सकता था। वह आपातकालीन स्थितियों में विमान का नियंत्रण अपने हाथ में ले लेता है। उन्होंने बहुत साहस के साथ यह काम किया। नहीं तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी।