Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
IMD Weather Forecast: अगले 6 दिनों तक दिल्ली में गर्मी का सितम, जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम... MP High Court News: कोर्ट ने वकील की गलती पर दिया मानवीय दंड, कहा- अनाथालय जाकर बांटें खुशियां Indore Crime News: उर्मिला सैनी हत्याकांड, आरोपी पति ने बेटी को एटीएम देकर फरार होने का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी के बाद अब 'लैंड डील' पर सवाल, SIT के पास पहुंचे दस्तावेजों के नए सबूत Mumbai News: बोरिवली रेलवे स्टेशन पर घुटनों के बल बैठा युवक, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल शराबबंदी पर पुलिस का प्रहार: वैशाली में दरोगा की करतूत, आर्मी जवान को बनाया निशाना सुप्रीम कोर्ट का सख्त एक्शन: पार्श्वनाथ डेवलपर्स के डायरेक्टरों के बैंक अकाउंट फ्रीज, जारी किया वारं... यूपी पंचायत चुनाव: ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट की सुनवाई टली उद्धव ठाकरे का बड़ा ऐलान: सोनम वांगचुक और अभिजीत दीपके के आंदोलन को दिया समर्थन Badrinath News: दान में हेराफेरी के आरोप में मंदिर समिति के कर्मचारी पर गिरी गाज, पुलिस हिरासत में प...

अधजला इंसानी मांस खाते दो लोग गिरफ्तार

  • मयूरभंज के दंतुनी गांव की घटना

  • दोनों शराब के नशे में पकड़े गये

  • गांव के दूसरे लोगों ने उन्हें पकड़ा

राष्ट्रीय खबर

भुवनेश्वरः किसी शव के दाह संस्कार के दौरान मृतक का आधा जला शरीर खाने के आरोप में दो गिरफ्तार किये गये हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी सुंदरमोहन सिंह और नरेंद्र सिंह हैं। ये दोनों मयूरभंज जिले के दंतुनी गांव के रहने वाले हैं। दो लोगों पर दाह संस्कार के दौरान मृतक के आधे जले शरीर से मांस खाने का आरोप लगाया गया था।

ये भयानक हादसा ओडिशा के मयूरभंज जिले में हुआ। पुलिस ने मानव मांस खाने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी सुंदरमोहन सिंह और नरेंद्र सिंह हैं। ये दोनों मयूरभंज जिले के दंतुनी गांव के रहने वाले हैं।

मंगलवार को गांव के एक व्यक्ति की मौत हो गई। शख्स के शव को अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट ले जाया गया। गांव से कई लोग चले गये। उस समूह में मोहन और नरेन्द्र भी दूसरों के साथ शामिल थे। ग्रामीणों का कहना था कि पूरी घटना के लिए सिर्फ यही दो लोग जिम्मेदार हैं। और कुछ दूरी पर शव को रखकर जलाया गया था।

उनमें से कुछ ने मोहन और नरेंद्र को शव का मांस खाते हुए देखा, जबकि शव आधा जला हुआ था। जब मोहन और नरेंद्र अंतिम संस्कार के जुलूस के पास पहुंचे तो उन्हें संदेह होने पर रंगे हाथों पकड़ लिया गया। ग्रामीणों का दावा है कि दोनों नशे में थे। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों ने मोहन और नरेंद्र के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

एक ग्रामीण का दावा है, मोहन तंत्र साधना करता है। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने मोहन और नरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, पूछताछ के दौरान आरोपी ने मृतक का मांस खाने की बात कबूल की। उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 297 के तहत मामला दर्ज किया गया है। अपुष्ट जानकारी के मुताबिक दोनों ने पुलिस को यह भी बताया है कि इंसानी मांस का भक्षण करने से उन्हें अत्यधिक ताकत मिलती थी। वैसे दोनों की इन हरकतों से इलाके में दहशत का माहौल है।