Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Women Reservation Bill: महिला आरक्षण के मुद्दे पर NDA का बड़ा ऐलान, विपक्ष के खिलाफ कल देशभर में होग... Sabarimala Case: आस्था या संविधान? सुप्रीम कोर्ट में 9 जजों की बेंच के सामने तीखी बहस, 'अंतरात्मा की... Rahul Gandhi Case: दोहरी नागरिकता मामले में राहुल गांधी की बढ़ेंगी मुश्किलें, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने द... Singrauli Bank Robbery: सिंगरौली में यूनियन बैंक से 20 लाख की डकैती, 15 मिनट में कैश और गोल्ड लेकर फ... Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश से बदला मौसम, IMD ने अगले 24 घंटों के लिए जारी किया... Jhansi Viral Video: झांसी के ATM में घुस गया घोड़ा! गेट बंद होने पर मचाया जमकर बवाल; वीडियो हुआ वायर... Amit Shah in Lok Sabha: 'कांग्रेस ही OBC की सबसे बड़ी विरोधी', महिला आरक्षण पर अमित शाह ने विपक्ष को... Women Reservation Bill: महिला आरक्षण से जुड़ा 131वां संविधान संशोधन बिल गिरा, विपक्ष ने कहा- 'बीजेपी... Haryana Revenue: अब राजस्व संबंधी शिकायतों का 48 घंटे में होगा समाधान, हरियाणा सरकार ने शुरू की नई स... Gurugram News: अवैध पेड़ कटाई पर NGT का बड़ा एक्शन, हरियाणा सरकार को 4 हफ्ते का अल्टीमेटम; रिपोर्ट न...

भाजपा विधायक देख रहे थे अश्लील वीडियो

  • मुख्यमंत्री साहा ने कार्रवाई की मांग स्पीकर से की

  • मामला सामने आने के बाद पूरा विपक्ष उठ खड़ा हुआ

  • स्पीकर से कार्यवाही के बारे में सदस्यों ने पूछा

पूर्वोत्तर संवाददाता

गुवाहाटी : सीपीएम, कांग्रेस और टिपरा मोथा के विधायकों के निलंबन के बाद विपक्ष ने विधानसभा में जमकर हंगामा किया। विधानसभा अध्यक्ष ने सीपीएम-कांग्रेस के एक-एक और टिपरा मोथा के तीन विधायकों को दिन भर के लिए निलंबित कर दिया। निलंबन के बाद विपक्ष ने हंगामा शुरू किया। टिपरा मोथा, कांग्रेस समेत पूरा विपक्ष वेल में आ गया और नारेबाजी शुरू कर दी।

त्रिपुरा विधानसभा में शुक्रवार को हंगामे की शुरुआत उस समय हुई, जब विपक्षी दलों ने बजट भाषण के दौरान भाजपा विधायक जादब लाल नाथ के खिलाफ कार्रवाई की मांग शुरू कर दी। भाजपा विधायक सदन के पिछले सत्र में आपत्तिजनक वीडियो देखते हुए दिखे थे। तब उनकी खूब आलोचना हुई थी।

मामले को उठाते हुए नेता प्रतिपक्ष अनिमेष देबबर्मा ने विधानसभा अध्यक्ष से सवाल पूछा कि आपत्तिजनक वीडियो देखने वाले भाजपा विधायक के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई। जब स्पीकर ने किसी तरह की कार्रवाई से इनकार किया तो विपक्षी विधायकों ने नारेबाजी शुरू कर दी।

हंगामे के बीच मुख्यमंत्री माणिक साहा ने स्पीकर विश्वबंधु सेन से हंगामा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने वित्त मंत्री प्रणजीत सिंह रॉय के बजट भाषण के दौरान हंगामे को गंभीर बताया।

मुख्यमंत्री की मांग पर स्पीकर ने कांग्रेस विधायक सुदीप राय बर्मन, टिपोरा मोथा के विधायक बीरसकेतु देब बर्मा, रणजीत देबबर्मा, नंदिता रियेंग और सीपीआई एमएलए नायन सरकार को एक दिन के लिए सदन से निलंबित कर दिया। निलंबन की घोषणा होते ही पूरे विपक्ष ने नारेबाजी करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान वित्त मंत्री का बजट भाषण भी रुका रहा।