Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ludhiana Police Action: पुलिस ने दबोचा शातिर चोर; नशा छुड़ाओ केंद्र से बाहर आते ही फिर शुरू की आपराध... Chandigarh News: सेक्टर-42 गर्ल्स कॉलेज में वेतन न मिलने से कर्मचारी परेशान; 3 महीने से नहीं मिली सै... Ludhiana News: लव मैरिज के बाद बड़ा विवाद; पत्नी और ससुराल पक्ष पर लाखों के गहने चोरी करने का आरोप Chandigarh Infrastructure: रात में स्नैचिंग और लूट पर लगेगी लगाम; शहर के साइकिल ट्रैक्स पर होगी दूधि... Gold Price Jalandhar: जालंधर में सोना-चांदी हुआ सस्ता; जानें क्या है आज का नया रेट और मार्केट अपडेट Ludhiana News: मानवाधिकार कमीशन सख्त; सरकारी रिकॉर्ड में 'नशेड़ी' बताए जाने पर सिविल सर्जन तलब Sultanpur Lodhi News: भीषण गर्मी का असर; सुल्तानपुर लोधी में 3 दिन बंद रहेंगी सुनार की दुकानें Attack on BJP Leader Bathinda: सिविल डिफेंस चीफ वार्डन के घर फेंका पेट्रोल बम; सीसीटीवी खंगाल रही पु... Amritsar Encounter: अमृतसर में पुलिस और शूटरों के बीच मुठभेड़; विदेश से संचालित गैंग के 2 शूटर गिरफ्... Jalandhar News: जालंधर वासियों को बड़ी राहत; गुरु नानकपुरा और गढ़ा रेलवे फाटक पर बनेंगे ओवरब्रिज

रेलवे स्टेशन एक पर दो राज्यों में बंटा हुआ

  • खास बेंच भी बने हैं अलग अलग राज्यों के

  • टिकट खिड़की एक तरफ तो ऑफिस दूसरी तरफ

  • दोनों स्टेशन अब पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बने

राष्ट्रीय खबर

मुंबईः भारतीय रेलवे देश की सबसे बड़ी परिवहन प्रणाली है। इस रेलवे पर हर दिन करोड़ों लोग निर्भर रहते हैं। भारतीय रेलवे में कुछ ऐसी बातें हैं जो हर किसी को हैरान कर देती हैं। उनमें से एक यह है कि 2 राज्य एक रेलवे स्टेशन साझा करते हैं। एक ही देश के दो अलग-अलग राज्य। दोनों राज्यों का प्रशासनिक कार्य अलग-अलग होता है। लेकिन हैरानी की बात ये है कि स्टेशन एक है। जिसे दो राज्यों द्वारा साझा किया जाता है। यद्यपि प्रशासनिक कार्य अलग-अलग होते हैं, परन्तु थाने का कार्य एक साथ किया जाता है। सुनने में भले ही हैरानी हो, लेकिन भारत में दो ऐसा रेलवे स्टेशन हैं।

इनमें सबसे पहला है नवपुर स्टेशन। नवपुर रेलवे स्टेशन महाराष्ट्र और गुजरात की सीमा पर स्थित है। स्टेशन बीच में काल्पनिक रूप से दो भागों में बंटा हुआ है। स्टेशन का टिकट काउंटर एक राज्य में होता है और स्टेशन मास्टर दूसरे राज्य में बैठता है। भारत के किसी भी रेलवे स्टेशन पर 3 भाषाओं में स्टेशन का नाम लिखा होता है।

केवल इस स्टेशन के नेमप्लेट पर 4 भाषाओं में नाम लिखे हुए हैं। नाम हिंदी और अंग्रेजी के अलावा गुजराती और मराठी भाषा में भी लिखे जाते हैं। दो राज्य होने के कारण इस स्टेशन पर एक विशेष बेंच है। जहां यात्री बैठ सकें। इस बेंच को भी खास तौर पर डिजाइन किया गया है। जिसका आधा हिस्सा गुजरात में और आधा हिस्सा महाराष्ट्र में पड़ता है। बेंच का कौन सा हिस्सा किस राज्य में आ रहा है ये भी वहां लिखा होता है।

नवपुर ही नहीं भारत में एक और स्टेशन है जो दो राज्यों के बीच पड़ता है। वहां भी प्रशासनिक काम अलग है, लेकिन भारतीय रेलवे ने दोनों राज्यों को जोड़ दिया है। उस स्टेशन का नाम है भवानी मंडी। यह मध्य प्रदेश और राजस्थान के बीच स्थित है। भवानी मंडी राजस्थान के झालावाड़ जिले का एक शहर है।

इस रेलवे स्टेशन का उत्तरी भाग मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के अंतर्गत आता है, दक्षिणी भाग राजस्थान के झालावाड़ जिले के अंतर्गत आता है। यह राजस्थान की सीमा पर स्थित एक शहर है। भारतीय रेलवे के ये दोनों स्टेशन अब पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बन गए हैं। पर्यटकों ने दोनों राज्यों को विभाजित करने वाले रेलवे स्टेशन पर तस्वीरें भी लीं। विशेषकर नवपुर स्टेशन की विशेष बेंच पर्यटकों के बीच बहुत लोकप्रिय है।