Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पनीर के बैक्टीरिया पेट की सेहत के लिए वरदान दिल्ली पेलेट गन मामले में पहली FIR दर्ज: राहुल गांधी के 8 घंटे धरने के बाद BNS 118 व 125 में केस एक शब्द का गलत प्रयोग और मोदी की परेशानी पेलेट गन मामले में FIR की मांग पर संसद मार्ग थाने में धरने पर बैठे राहुल गांधी, BJP का पलटवार मसूरी-कैंपटी रोड पर भूस्खलन का कहर: सांझा दरबार के पास मकान और दुकान पूरी तरह ध्वस्त दिल्ली में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन: 2,011 फैक्ट्रियों की जांच, 33 पर क्लोजर ऑर्डर और 44 पर लगा भारी जु... 'प्रति व्यक्ति आय में भारत बांग्लादेश से भी पिछड़ा': अरविंद केजरीवाल का केंद्र सरकार पर बड़ा हमला 26/11 मुंबई हमला: हाफिज सईद और लखवी समेत 6 भगोड़ों पर चलेगा इन-एब्सेंटिया ट्रायल, MHA ने इंटरपोल से ... दिमागी नक्सल का वायरस कोलकाता भी आ पहुंचा सहारनपुर में व्यक्ति की चोटी काटकर की मारपीट: फसल पर चलाया ट्रैक्टर, SSP ऑफिस पहुंचे ब्राह्मण समाज क...

पाकिस्तान होते हुए राजस्थान आयेगा तूफान

राष्ट्रीय खबर

नईदिल्लीः चक्रवाती तूफान विपर्जय के आगे बढ़ने की स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं होने के बाद भी इसके भारत पाकिस्तान की रेगिस्तानी इलाके में प्रवेश करने का अनुमान है। यह समझा जा रहा है कि यह पाकिस्तान की सीमा के अंदर जमीन से टकरायेगा। वैसे इस बीच समुद्र में इस निम्न दबाव ने काफी शक्तिशाली तूफान का स्वरुप धारण कर लिया है।

प्रधानमंत्री मोदी की समीक्षा बैठक के बाद उत्तर पश्चिम रेलवे ने भी तूफान प्रभावित कुछ ट्रेन सेवाओं को रद्द कर दिया है क्योंकि चक्रवाती तूफान बिपर्जय के 16 जून को दक्षिण-पश्चिम राजस्थान में प्रवेश करने की संभावना है। रेलवे ने एक बयान में कहा, चक्रवाती तूफान के मद्देनजर सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे द्वारा ट्रेन सेवाएं रद्द/आंशिक रूप से रद्द की जा रही हैं।

ऐसे आ रहा है तूफान विपर्जोय

https://fb.watch/l9rCqfkwaH/

इस बीच जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी राधेश्याम शर्मा ने कहा कि चक्रवाती तूफान विपर्जय के 16 जून को कमजोर पड़ने और दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान में एक दबाव के रूप में प्रवेश करने की संभावना है। चक्रवाती तूफान को देखते हुए एनडब्ल्यूआर पर चलने वाली पांच ट्रेनों की सेवाएं मूल स्टेशन से रद्द कर दी गई हैं, जबकि नौ की सेवाएं ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि तूफान के प्रभाव से जोधपुर और उदयपुर संभाग के जिलों में 15 जून की दोपहर बाद ही आंधी और बारिश की गतिविधियां शुरू होने की संभावना है। दूसरी तरफ महाराष्ट्र और गुजरात के कई इलाको में पहले से ही तूफानी मौसम बन चुका है। अब तक के अनुमान के मुताबिक पाकिस्तान की सीमा से यह तूफान राजस्थान के बाड़मेर के इलाके में प्रवेश करेगा। इस तूफान के 15 जून को अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान के रूप में सौराष्ट्र-कच्छ और पाकिस्तान से लगे तट तक पहुंचने की प्रबल संभावना है। इसके बाद इसके उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ने और धीरे-धीरे कमजोर पड़ने की पूरी संभावना है।