Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Nuh News: नूंह दौरे पर पहुंचे राज्यपाल असीम घोष; स्थानीय समस्याओं को लेकर दिखे गंभीर, अधिकारियों को ... Police Encounter: पंचकूला पुलिस की बड़ी कार्रवाई; करनाल में वारदात से पहले नोनी राणा गैंग के दो बदमाश... Bhiwani News: भिवानी में नशा मुक्ति केंद्र पर सीएम फ्लाइंग का छापा; बंधक बनाकर रखे गए 40 से अधिक युव... Rewari Police Action: रेवाड़ी पुलिस की बड़ी कामयाबी; डिजिटल अरेस्ट कर 1.89 करोड़ ठगने वाले 4 साइबर अ... Sonipat Police Firing: सोनीपत में पुलिस फायरिंग! INSO छात्र को गोली मारने का आरोप; तनाव के बीच जांच ... Ballabhgarh Murder Case: ब्लैकमेलिंग से तंग आकर युवक ने की थी महिला की हत्या; बल्लभगढ़ पुलिस ने आरोप... Faridabad Viral Video: फरीदाबाद में बुजुर्ग महिला की बेरहमी से पिटाई; वकील की बेटी ने जड़े 12 थप्पड़... Hazaribagh Case: हजारीबाग में तीन लोगों की संदिग्ध मौत; जांच के लिए पहुंची राज्य अल्पसंख्यक आयोग की ... Khunti News: खूंटी में रेलवे कंस्ट्रक्शन साइट पर हमला; फायरिंग और आगजनी कर अपराधियों ने फैलाई दहशत Deoghar Crime News: देवघर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई; हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, बड़े गैंग का हुआ ...

त्रिपुरा में दस मरे और 22 घायल

  • मृतकों के आश्रितों को 6 लाख की आर्थिक मदद

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर जताया दुख

  • राज्य के ऊर्जा मंत्री ने दिए जांच के आदेश

भूपेन गोस्वामी

गुवाहाटी : त्रिपुरा के उनाकोटि जिले में बुधवार  शाम लगभग 6.30 बजे  इस्कॉन मंदिर की ओर से निकाली जा रही जगन्नाथ यात्रा का रथ हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। इससे दो बच्चों समेत 10 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 22 लोग झुलस गए। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया है।

उधर, कुछ मीडिया यूजर्स ने हादसे में अब तक 22 लोगों के मारे जाने की बात कही है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।सरकारी सूत्रों ने बताया कि सात लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और तीन लोगों की आज सुबह अस्पताल में मौत हो गई।पुलिस के मुताबिक यह हादसा ‘उल्टा रथ यात्रा’ उत्सव के दौरान कुमारघाट इलाके में शाम 4:30 बजे हुआ। श्रद्धालु लोहे से बने रथ को खींच रहे थे। इसी दौरान रथ 133 केवी ओवरहेड केबल के संपर्क में आ गया।पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। टीम यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि रथ बिजली के तार के संपर्क में कैसे आया।

कुमारघाट सब डिविजन अस्पताल के मेडिकल अधिकारी डॉ. संजित चकमा ने बताया- अब तक कुल 10 लोगों की मौत हुई है। वहीं, 22 लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।मान्यताओं के अनुसार, त्रिपुरा में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के एक सप्ताह बाद उल्टी रथ यात्रा निकलती है। इसमें भगवान के रथ को पीछे से खींचा जाता है। इसे घूरती रथ यात्रा कहा जाता है। इसमें रथ पर भगवान जगन्नाथ के साथ भगवान बलभद्र और बहन सुभद्रा सवार रहती हैं।

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने कहा, त्रिपुरा के इतिहास में ऐसी घटना पहले कभी नहीं हुई। मैं दुर्घटनास्थल और दो अस्पतालों में गया। गंभीर रूप से घायल लोगों को जेबी अस्पताल रेफर किया गया है।ख्यमंत्री माणिक साहा ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने कहा- मैं इस घटना से दुखी हूं। हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजन को 4 लाख रुपए की आर्थिक मदद दी जाएगी। जो लोग 60% से ज्यादा जले हैं, उन्हें 1 लाख रुपए दिए जाएंगे। वहीं, 40% से ज्यादा और 60% से कम झुलसे लोगों को 75 हजार रुपए की मदद दी जाएगी।

सीएम ने कहा कि हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजन को 2 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए की मदद पीएमएनआरएफ  से दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं और घायलों के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना करता हूं। इस मुश्किल वक्त में राज्य सरकार पीड़ितों के साथ खड़ी है।

ऊर्जा मंत्री रतन लाल नाथ ने मीडिया से बात करते हुए कहा- मैंने स्थानीय विधायक भगवान दास और त्रिपुरा राज्य विद्युत निगम के डीजीएम से बात की है। अधिकारियों को जांच के आदेश देकर जल्द से जल्द रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यालय ने उनके हवाले से ट्वीट किया, कुमारघाट में उल्टा रथ यात्रा के दौरान हादसा दुखद है। इस हादसे में अपने प्रियजनों को खोने वाले लोगों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

विपक्ष के नेता, टिपरा मोथा के अनिमेष देबबर्मा ने उन लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई।

उन्होंने आरोप लगाया, ऐसा प्रतीत होता है कि यह घटना स्थानीय प्रशासन की सतर्कता की कमी के कारण हुई। कांग्रेस तथा मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने भी मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश इकाई ने बृहस्पतिवार को अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए और कहा कि उसके अध्यक्ष राजीव भट्टाचार्य प्रभावित इलाके का दौरा करेंगे।