Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बापटला बीच पर मिला शिवलिंग पीठम और मूर्तियां; लहरों के साथ बहीं या जमीन से निकलीं? जांच में जुटा प्र... रीलबाजी की सनक पड़ी भारी: ग्वालियर में 3400 किस वाली कार का कटा चालान, मालिक से मौके पर साफ करवाए लि... वंदे मातरम् विवाद पर ओवैसी का बयान: 'संविधान की शुरुआत हम भारत के लोग से होती है', बीजेपी-कांग्रेस म... दिल्ली में ₹35 प्रति किलो बिकेगा प्याज: केंद्र सरकार ने चलाया 'कांदा एक्सप्रेस', NAFED और NCCF स्टोर... इस्लामाबाद के PIMS अस्पताल में भीषण आग: AC कंप्रेसर फटने से 15 नवजात बच्चों की जिंदा जलकर मौत, PM शह... बिना आंदोलन के भी यह काम हो सकता था मॉस्को में रूसी राष्ट्रपति पुतिन से मिले विदेश मंत्री जयशंकर बलात्कार के दोषी राम रहिम को 21 दिनों का फर्लो ऑनलाइन धतूरा बेच रहे कई कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई प्याज और चीनी के दाम सरकार पर अतिरिक्त बोझ

वैगनर समूह ने मास्को अभियान रोक दिया

  • दो दिन की उथलपुथल के बाद समझौता

  • मॉस्को के करीब पहुंच गयी थी निजी सेना

  • निजी सेना के लड़ाके अपने शिविरों में लौटे

मिंस्कः रूस की निजी सेना वैगनर समूह ने अपनी मॉस्को अभियान को रोक दिया है। इससे पहले अचानक से दो दिन के बदले घटनाक्रमों के दौरान इस निजी सेना ने रूसी रक्षा मंत्रालय के खिलाफ बगावत करते हुए अपने लड़ाकों को रूस की राजधानी की तरफ बढ़ने का आदेश दे दिया था।

इसके तहत इस निजी सेना के लड़ाके मॉस्को से 120 मील की दूरी तक पहुंच गये थे। वागनर ग्रुप के प्रमुख येवगेनी प्रिगोज़िन ने कहा है कि खूनखराबा रोकने के लिए उन्होंने अपने लड़ाकों को मास्को जाने से रोक दिया है और वे अब अपने शिविरों की ओर लौट रहे हैं। कुछ रिपोर्टों में कहा गया है कि वो मास्को के 200 किलोमीटर की परिधि में पहुंच गए थे।

इससे पहले येवगेनी ने अपने टेलीग्राम चैनल पर एक ऑडियो संदेश में कहा था कि रूसी राजधानी की ओर बढ़ रहे लड़ाकों को रास्ते में ही रोकने पर वो सहमत हो गए हैं। खबर है कि बेलारूस के राष्ट्रपति एलेक्सेंडर लुकाशेंको ने येवगेनी प्रिगोज़िनके साथ बात की है और प्रिगोज़िन अपने लड़ाकों के कूच को रोकने और हालात को और बिगड़ने से रोकने पर सहमत हो गए हैं।

लुकाशेंको के प्रेस बयान के हवाले से कहा गया कि प्रिगोज़िन ने मास्को तक मार्च को बीच में ही रोकने के लिए लुकाशेंको के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। बयान में ये भी कहा गया है कि वागनर पीएमसी लड़ाकों के लिए सिक्युरिटी गारंटी के साथ हालात के और बिगड़ने से रोकना का रास्ता ढूंढना संभव हो गया है।

खबर के मुताबिक इस समझौता वार्ता पर पुतिन भी सहमत हो गए हैं। एक दिन पहले मोर्चे से मास्को की ओर कूच करने से पहले प्रिगोज़िन का कहना था कि उनका उद्देश्य सैन्य विद्रोह नहीं है बल्कि जो वो कर रहे हैं वो न्याय के लिए किया जा रहा मार्च है। यूक्रेन युद्ध में रूसी सेना के साथ प्राइवेट आर्मी वागनर ग्रुप का अहम योगदान रहा है ख़ासकर महीनों तक चली बखमूत की लड़ाई में।

रूस के विदेश मंत्रालय ने कहा कि देश का समाज सशस्त्र विद्रोह की कोशिश को पूरी तरह खारिज करता है और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ है। विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा कि साजिशकर्ता देश को अस्थिर करना चाहते हैं और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करने की रूस की कोशिशों को कमज़ोर कर रहे हैं।

इस विद्रोह के तार रूस के दुश्मनों के हाथों में हैं। बयान के अनुसार, हम पश्चिमी मुल्कों को चेतावनी देते हैं कि वो रूस के ख़िलाफ़ अपने उद्देश्य को पूरा करने के लिए रूस की घरेलू स्थिति का फायदा उठाने की ज़रा भी कोशिश न करें। रूस-यूक्रेन युद्ध की तरफ इशारा करते हुए बयान में कहा गया है कि विशेष सैन्य अभियान के तहत सभी उद्देश्यों को हम हासिल करेंगे।

रूस के करीबी माने जाने वाले येवगेनी प्रिगोज़िन के रूसी शहर रोस्तोव-ऑन-डॉन के सैन्य मुख्यालय पर कब्ज़े के दावे के बाद मॉस्को में सप्ताह भर के लिए सभी सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। अधिकारियों ने घोषणा की है कि मॉस्को में एक जुलाई तक के लिए सभी सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। इससे पहले मॉस्को के मेयर ने लोगों से कहा था कि वो घरों से बाहर निकलने और शहर में घूमने से बचें।