Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जेपीएससी भर्ती रद्द करने पर हाईकोर्ट की रोक: छात्रों ने सरकार पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, सभी 24 जिलो... 'वंदे मातरम्' के 6 छंद और 190 सेकंड की समयसीमा: अधूरा गाना अब गैर-कानूनी, गृह मंत्रालय ने तय किए कड़... यूपी गैंगस्टर एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, दो वकीलों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई रद्द दिवाली-छठ पर दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: UP-बिहार के लिए शुरू होंगी DTC की लग्जरी बसें वेब सीरीज देखकर बनाई 'चोरी की क्लास': 18 साल होते ही बच्चों को निकालता था हिस्ट्रीशीटर, जबलपुर RPF क... 21 अगस्त वेदर अपडेट: दिल्ली में झमाझम बारिश के आसार, एमपी-राजस्थान और यूपी के कई जिलों में येलो अलर्... जयपुर के बगरू में स्कूल निरीक्षण के दौरान भारी बवाल: CJP कार्यकर्ताओं पर हमला, गाड़ियों में तोड़फोड़ 'लेडी सिंघम' CSP नेहा पच्चीसिया पर FIR: एयरहोस्टेस से DSP बनीं अफसर पर घूसखोरी और आपराधिक साजिश का म... 'चीनी संसद जैसी बन जाएगी लोकसभा': नए संसद भवन के डिजाइन पर बोले शशि थरूर, दूरी और ध्रुवीकरण का कराया... ज्यादा तनावमुक्त रहना भी खतरे की घंटी है खुद में, देखें वीडियो

असम में 134 यात्रियों को ले जा रही फेरी लापता

  • नदी पर उस समय घना कोहरा था

  • सूचना मिलते ही एनडीआरएफ सक्रिय

  • एक मेडिकल टीम को भी बचाया गया है

भूपेन गोस्वामी

गुवाहाटी: असम में माजुली ब्रह्मपुत्र नदी के रास्ते में 134 यात्रियों को लेकर जा रही एक नौका आज लापता हो गई है। सरकारी सूत्रों ने बताया कि माजुली जा रही एमवी लोहित नौका असम में ब्रह्मपुत्र नदी के बीच में लापता हो गई।

जानकारी के मुताबिक, नाव जोरहाट के निमाटी घाट से कमलाबाड़ी, माजुली जा रही थी।  134 यात्रियों और 32 बाइकों को लेकर नौका दोपहर करीब डेढ़ बजे निमाटी घाट से रवाना हुई, लेकिन माना जा रहा है कि घने कोहरे के कारण यह गुम हो गई।नाव पर सवार लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं समय के साथ बढ़ती जा रही हैं।

इस बीच, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने कमलाबाड़ी से खोज और बचाव अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने लापता जहाज और उसके यात्रियों की तलाश तेज कर दी है और उन्हें खोजने के प्रयास किए जा रहे हैं। दूसरी ओर, असम के डिब्रूगढ़ में ब्रह्मपुत्र सैंडबार से 11 सदस्यीय मेडिकल टीम को बचाया गया। चालक दल को एनडीआरएफ और एसडीआरएफ कर्मियों द्वारा सुरक्षित रूप से डिब्रूगढ़ लौटा दिया गया।

चिकित्सकों, नर्सों, प्रयोगशाला तकनीशियनों और अन्य कर्मियों की टीम ने लगभग 1,000 व्यक्तियों को चिकित्सा सहायता प्रदान करने के लिए लगभग पांच दिन पहले चरखोलिया सपोरी (सैंडबार) की यात्रा की थी।  धिकारियों के अनुसार, उन्हें ले जा रही नाव रविवार शाम को लौटते समय रास्ते में खो गई और नदी के बीच में स्थित एक अन्य सपोरी में रात बिताई।

कल रात, उन्होंने जिला प्रशासन से संपर्क किया। अधिकारियों में से एक ने कहा, रविवार को, बचाव दलों को भेजा गया था, और अब उन्हें सुरक्षित रूप से वापस कर दिया गया है अधिकारियों के अनुसार, मेडिकल टीम के सभी सदस्य स्वस्थ हैं।