Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...

अमित शाह और अनुराग ठाकुर डैमेज कंट्रोल में जुटे

राष्ट्रीय खबर

नई दिल्ली:  भाजपा खेमा की तरफ से इस सूचना को दबाया गया था पर जिनलोगों ने महिला पहलवानों के यौन शोषण के मुद्दे पर जनमत सर्वेक्षण किया था, उन्होंने यह आंकड़ा सार्वजनिक कर दिया है। इस सर्वेक्षण में स्पष्ट हो गया है कि पहलवानों के विरोध के चलते भारतीय जनता पार्टी को आने वाले चुनावों में नुकसान हो सकता है।

आईएएनएस-सीवोटर सर्वे में यह खुलासा हुआ है। सर्वे में भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण सिंह पर लगाए यौन उत्पीड़न के आरोपों पर जनता की राय जानने की कोशिश की गई। सर्वे में पता चला कि अधिकांश भारतीयों को लगता है कि विरोध प्रदर्शनों का भाजपा पर नकारात्मक चुनावी प्रभाव पड़ेगा।

सीवोटर सर्वे में एक सवाल था कि क्या आपको लगता है कि पहलवानों और बृजभूषण शरण सिंह के विवाद से भाजपा को चुनावी नुकसान होगा? इस पर लगभग 47 प्रतिशत उत्तरदाताओं का मानना है कि इससे बहुत अधिक नुकसान होगा, जबकि 17.6 प्रतिशत को लगता है कि यह कुछ हद तक प्रभावित करेगा। इसके विपरीत, 23 प्रतिशत से कम का मानना है कि पहलवानों के विरोध का कोई चुनावी प्रभाव नहीं पड़ेगा।

करीब 54 फीसदी एनडीए समर्थक मानते हैं कि भाजपा को चुनावी नुकसान होगा।पहलवानों की ओर से विपक्षी दलों का खुला समर्थन लेने से एनडीए समर्थक खुश नहीं हैं। करीब 51 फीसदी का मानना है कि पहलवानों के लिए विपक्षी दलों का समर्थन लेना गलत है। विपक्षी पार्टियों के करीब 54 फीसदी समर्थक इसे सही मानते हैं। मतदाता इस मुद्दे पर स्पष्ट रूप से विभाजित दिखाई देते हैं। कई दिनों से कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के ख़िलाफ़ आंदोलन कर रहे पहलवानों ने आज केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से लंबी मुलाक़ात की है.

बैठक के बाद अनुराग ठाकुर ने कहा कि भाजपा सांसद और कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के ख़िलाफ जारी जांच 15 जून तक पूरा कर ली जाएगी। इसके पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी गुपचुप तरीके से इन पहलवानों से मिल चुके हैं। पहलवानों से मुलाक़ात के बाद अनुराग ठाकुर ने कहा, बैठक में हमने जांच पूरी करके चार्जशीट दायर करने की बात की है और हम ये करेंगे। इससे पहले केंद्र सरकार ने पहलवानों को बातचीत के लिए न्योता दिया था. बातचीत के लिए बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक और किसान नेता राकेश टिकैत खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के घर पहुंचे थे।