Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मोतिहारी में 'जहर' बनी शराब! 4 लोगों की मौत, 3 की आंखों की रोशनी गई; पूरे बिहार में हड़कंप Rajasthan Mehndi Crisis: 250 करोड़ का घाटा! मिडिल ईस्ट की जंग ने फीकी कर दी राजस्थान की मेहंदी; बंद ... बेटे का जन्म और पिता की मौत! एक ही दिन घर आई 'खुशी' और 'मातम'; रुला देगी इस परिवार की दास्तां Haridwar News: युवती से विवाद के बाद खौफनाक कदम! पुलिस के पहुंचने से पहले युवक ने खुद को मारी गोली, ... Delhi Crime: दिल्ली में एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक और बिस्किट बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 3 आरोपी सलाख... Delhi Crime: दिल्ली में भारी मात्रा में नकली टूथपेस्ट बरामद, नामी कंपनियों के नाम पर चल रहा था मौत क... Mainpuri Road Accident: मैनपुरी में दर्दनाक हादसा! शादी से लौट रहे 3 लोगों की मौत, रात भर शवों के ऊप... "आपने समोसे के मुद्दे उठाए, सरकार से सवाल नहीं किए!" राघव चड्ढा पर अपनों का ही वार; AAP के अंदर मचा ... Iran vs USA: ईरान ने फिर दिखाया अपना दम, अमेरिका का आधुनिक F-35 फाइटर जेट गिराया; पेंटागन में हड़कंप

देश में बनाये जाएंगे आठ नये शहर

  • कई दशकों तक विकास की योजना होगी

  • पुराने शहर अब आबादी के बोझ से दबे हैं

  • प्रस्तावित शहरों को अत्याधुनिक बनाया जाएगा

राष्ट्रीय खबर

इंदौरः सरकार के हवालों से यह बताया गया है कि देश में आठ नये शहर विकसित करने पर विचार किया जा रहा है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को कहा कि देश में मौजूदा शहरी केंद्रों पर आबादी का बोझ कम करने के लिए आठ नए शहरों को विकसित करने की योजना पर विचार किया जा रहा है।

केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के विभाग की जी 20 इकाई के निदेशक एमबी सिंह ने कहा कि 15वें वित्त आयोग ने अपनी एक रिपोर्ट में सिफारिश की थी कि नए शहरों का विकास किया जाना चाहिए। श्री सिंह इंदौर में अर्बन 20 (यू20) की बैठक के  बाद मीडिया से बात कर रहे थे।

उन्होंने कहा, वित्त आयोग की सिफारिश के बाद, राज्यों ने 26 नए शहरों के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजे और जांच के बाद आठ नए शहरों के विकास पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार जल्द ही नए शहरों के लिए स्थानों और उनके विकास की समयसीमा की घोषणा करेगी।

हमें देश में नए शहरों का निर्माण करना है क्योंकि मौजूदा शहर नागरिकों की जरूरतों को पूरा करने में सक्षम नहीं हैं। मौजूदा शहरों के बाहरी इलाकों में बेतरतीब विस्तार इन शहरों की बुनियादी योजना को प्रभावित कर रहा है। नए शहरों की स्थापना के लिए रोडमैप को अंतिम रूप नहीं दिया गया है, केंद्र सरकार परियोजना में एक प्रमुख भूमिका निभाएगी, उन्होंने कहा।

पूर्व के अनुभवों के आधार पर विकसित होने वाले शहरों को अगले कई दशक तक के विकास की संभावनाओं से जोड़कर तैयार किया जाएगा। दरअसल पूर्व के विकसित शहर अब आबादी का भार उठाने के लायक नहीं रह गये हैं। बेतरतीब तरीके से हुए शहरीकरण की वजह से इन शहरों की स्थिति को पूरी तरह सुधारना भी संभव नहीं है। इसी वजह से नये शहर बसाने की इस परिकल्पना पर काम चल रहा है।