Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
गोलाबारी और घुसपैठ का दौर खत्म, अब पर्यटन की नई पहचान बन रहे जम्मू-कश्मीर के LoC से सटे सीमावर्ती गा... Kinner Kailash Yatra 2026 Registration Date: किन्नर कैलाश यात्रा 30 जुलाई से शुरू! ऑनलाइन रजिस्ट्रेश... हरियाणा में भर्ती परीक्षाओं के 'पेपर लीक' पर छिड़ा सियासी संग्राम, AAP नेता अनुराग ढांडा ने बीजेपी क... भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में फिर गरमाई सियासत, परिजनों ने प्रशांत किशोर पर लगाए गंभीर आरो... जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान PM मोदी के खिलाफ बने आपत्तिजनक वीडियो पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, सोश... जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन के बाद देश की सियासत में बड़ा बदलाव, Gen Z को साधने में जुटे PM मोदी और ... इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, मकर द्वार पर NDA सांसदों ने लगाए 'प्रधान जिंदाबाद' के न... PoK में भारी तनाव और हिंसा के बीच 27 जुलाई से विधानसभा चुनाव शुरू, 3 चरणों में होगी वोटिंग बिहार बंद के दौरान सिवान में AK-47 से फायरिंग करने वाला SIT जवान सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद में वर्चस्व की लड़ाई तेज, असली संगठन बताने को लेकर आमने-सामने आए दोनों गुट

आर्यन खान मामले के अधिकारी की नौकरी गयी

राष्ट्रीय खबर

मुंबईः प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता शाहरुख खान के पुत्र आर्यन खान को मादक पदार्थों की तस्करी में जिन अफसरों ने गिरफ्तार किया था, उनमें से एक विश्वविजय सिंह के सरकार ने नौकरी से निकाल दिया है। याद दिला दें कि वर्ष 2021 में शाहरुख के बेटे आर्यन खान ड्रग मामले में फंस गए थे। विश्व विजय सिंह उस समय मामले की जांच कर रहे अधिकारियों में से एक थे।

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने गुप्त स्रोतों से मादक पदार्थों की तस्करी की जानकारी मिलने के बाद मुंबई में कॉर्डेलिया क्रूज पर छापा मारा। उस जहाज पर बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान थे। एनसीबी की छापेमारी के बाद आर्यन को पहले हिरासत में लिया गया और फिर गिरफ्तार कर लिया गया।

विश्व विजय सिंह उस समय घटना की जांच कर रहे अधिकारियों में से एक थे। अधिकारी को पिछले साल निलंबित कर दिया गया था। इस बार उन्हें नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की नौकरी से हटा दिया गया था। एसपी रैंक के अधिकारी विश्व विजय सिंह कोर्डेलिया क्रूज पर 2021 के ऑपरेशन का अहम हिस्सा थे। वह आर्यन खान के ड्रग मामले से भी जुड़े थे।

हालांकि, उनके खिलाफ आर्यन मामले में नहीं बल्कि दूसरे मामले में जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान विश्व विजय सिंह को निलंबित कर दिया गया था। इस बार नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने उन्हें नौकरी से निकाल दिया। बताया गया है कि 2022 में उन पर एक अन्य मामले में ठीक से जांच नहीं करने का आरोप लगा था।

उस शिकायत के आधार पर अधिकारी के खिलाफ जांच शुरू की गई थी। हाल ही में जांच पूरी हुई थी। उसके बाद एनसीबी ने विश्व विजय सिंह को नौकरी से निकालने का फैसला किया। इस खबर पर खुद एनसीबी प्रमुख सत्य नारायण प्रधान ने मुहर लगाई है। हालांकि हाल ही में नौकरी से हटाये गये अधिकारी विश्व विजय सिंह ने अभी तक इस मुद्दे पर अपना मुंह नहीं खोला है।

आर्यन पर नशीली दवाओं की आपूर्ति और तस्करी का आरोप लगाया गया था। कोर्डेलिया क्रूज के छापे के बाद इस शिकायत के आधार पर शाहरुख के बेटे को भी गिरफ्तार किया गया था। हालांकि बाद में तत्कालीन अधिकारी समीर वानखेड़ के नेतृत्व में जांच दल इस आरोप के पक्ष में कोई साक्ष्य अदालत में पेश नहीं कर सका। आर्यन को बाद में बरी कर दिया गया क्योंकि उसके पास कोई ड्रग्स नहीं मिला था। उसके बाद जांच अधिकारी समीर वानखेडे का अन्यत्र तबादला कर दिया गया था।