Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Gorakhpur Religious Conversion: गोरखपुर में अवैध धर्मांतरण का गिरोह पकड़ा गया, 4 अरेस्ट; अंधविश्वास ... Sonitpur Accident: शोणितपुर में एंबुलेंस-ट्रक की भिड़ंत, 6 लोगों की जान गई, 2 घायल; नेशनल हाईवे पर ल... कश्मीर में 'इंसानियत' की मिसाल! ईरान के लिए महिलाओं ने दान किए गहने, बच्चों ने दी गुल्लक; विधायक ने ... Delhi Electricity Rate Hike 2026: दिल्ली में बिजली के दाम बढ़ाने की तैयारी, 1 अप्रैल से बदल सकते हैं... Weather Update Today: दिल्ली में बारिश से सुहावना हुआ मौसम, यूपी-एमपी में फिर चढ़ेगा पारा; हिमाचल सम... ए आई ने डॉक्टरों से बेहतर पहचाने छिपे हुए हार्ट अटैक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रचा इतिहास उल्फा (आई) उग्रवादियों ने असम पुलिस कैंप पर हमला किया पूर्व पाक उच्चायुक्त नये और भड़काऊ के बयान से अमेरिका सतर्क प्रधानमंत्री मोदी ने बुलाई उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक

निगम में ठेकेदारी प्रथा बंद हो और सिटी बस कर्मचारियों को स्थायी करेः महेंद्र पाठक

रांचीः एक मई को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया , अंतर राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के प्रदेश सचिव महेंद्र पाठक झंडोत्तोलन कर शहीद वेदी पर पुष्पांजलि अर्पित किया।  सभा की अध्यक्षता इम्तियाज खान ने किया ,संचालन भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी जिला सचिव अजय कुमार सिंह ने किया

अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए पाठक ने कहा कि मोदी सरकार मजदूरों के सारे अधिकार को छीन कर 44 श्रम कानून को बदल कर चार कोड  में बदल  दिया इनके  सारे अधिकार छीन लिया, 2024 के बाद मुस्तैदी से उस कानून को लागू सरकार करेगी, रांची बस सेवा के  कर्मचारियों को बगैर मजदूरी के गाड़ी चलवाया जा रहा है,  ठेकेदारी प्रथा को समाप्त कर परमानेंट किया जाय, मजदूरों को काफी शोषण किया जा रहा है। बिचौलिए के माध्यम से नगर निगम की बस सेवा चलाया जा रहा है।

जिससे बस कर्मचारियों की काफी परेशानी उठाना पढ़ रहा है। राज्य की हेमंत सरकार तमाम ठेके पर रखे गए लोगों को परमानेंट करें ।ताकि लोगों को सुविधा मुहैया हो सके, वरिष्ठ कम्युनिस्ट नेता बाबूलाल झा ने संबोधित करते हुए कहा कि अमेरिका के शिकागो शहर की चर्चा करते हुए कहा कि मजदूरों की कुर्बानी से लाल झंडा की शुरुआत हुआ है ।

मजदूरों के 8 घंटा काम 8 घंटा आराम आठ घंटे मनोरंजन के लिए कानून मजदूरों की शहादत से बनी है। इसलिए अपने हक अधिकार को बुलंद करने के लिए मजदूरों की एकता जरूरी है। जिला सचिव अजय कुमार सिंह कर्मचारियों को आश्वासन देते हुए कहा कि जब तक लोगों को सुविधाएं नहीं मिल जाती है।‌

तब तक हमारी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने बिचौलियों को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि अगर समय रहते बिचौलिया नहीं चेते तो आने वाले दिन में बड़ी लड़ाई होगी। बड़े आंदोलनों के सामने नगर निगम को झुकना पड़ेगा । इसलिए अबीलंब बस कर्मचारियों को परमानेंट करके सारी सुविधाएं मुहैया कराएं।

सभा को जितेंद्र कुमार ,इम्तियाज खान, सुरेंद्र कुमार दीक्षित, राजीव शुक्ला, नीरज कुमार सिंह ,नवाब खान, किरण मोहली आदि कई लोगों ने संबोधित किया। सभा में दिनेश साहू, , विजय कुमार सिन्हा, कृष्णा कुमार उपाध्याय, प्रमोद कुमार, संजय कपूर, शिव नारायण प्रसाद ,पवन साहू, मोहम्मद साजिद ,रजा उस्मान गनी, विजय कुमार सिंह और मो मोहम्मद रफी,  पवन साहू, संजय कुमार , निगम सिद्दीकी, सत्येंद्र कुमार सिंह ,सत्येंद्र सिंह ,मोहम्मद परवेज, राजू शुक्ला, राजेंद्र कुमार सोनी, सहित सैकड़ों बस कर्मचारी मौजूद थे।