Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
उत्तर पश्चिम पाकिस्तान में फिर हुआ आतंकवादी हमला वेस्टमिंस्टर ब्रिज से टकरा गयी पुलिस की नाव मुख्य अभियोजक करीम खान को पद से हटा दिया गया इजरायली सेना ने कब्जे वाले वेस्ट बैंक में अभियान किया सऊदी अरब ने यमन में हवाई हमले किये ड्रोन प्रदर्शनी पर हुए हमले में पंद्रह की मौत गर्मी के मौसम में सीमा पर फैलता जा रहा है दावानल Govinda Karisma Kapoor Movies Breakup: क्यों टूटी गोविंदा और करिश्मा कपूर की सुपरहिट जोड़ी? शगुफ्ता ... भारत बनाम जिम्बाब्वे T20I: अभिषेक शर्मा ने गेंद से मचाया तहलका, 14 साल बाद दोहराया सहवाग का ऐतिहासिक... रूस-यूक्रेन युद्ध में भीषण पलटवार, जपोरिज्जिया में 12 और सुमी में 3 लोगों की मौत से बढ़ा तनाव

बेंगलुरु के सेल में महिलाओं के बीच महाभारत, देखें वीडियो

राष्ट्रीय खबर

बेंगलुरुः स्थानीय सोशल मीडिया पर एक वीडियो के पोस्ट होने के बाद ही लोगों को इस अजीब घटना की जानकारी मिल पायी। ट्विटर पर जारी किये गये इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं हो पायी है। इस वीडियो में दो महिलाओं को आपस में एक दूसरे का झोंटा खींचते हुए दिखाया गया है।

इसकी वजह से सेल में खास साड़ी खरीदने को लगी होड़ बतायी गयी है। पता चला है कि यह सेल बेंगलुरु के मालेश्वरम में एक साड़ी की दुकान पर आयोजित की गई थी। दुकान में महिलाओं को रखने तक की जगह नहीं है। इसी बीच साड़ी को लेकर दुकान रणक्षेत्र में तब्दील हो गई। एक ही साड़ी को लेकर दो महिलाएं आपस में झगड़ती नजर आईं। एक वीडियो पहले ही वायरल हो चुका है।

साड़ी पर महाभारत का वीडियो यहां देखें

ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो को अरबैद्य2000 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया था। ट्वीट के मुताबिक, मैसूर सिल्क साड़ी खरीदने को लेकर दोनों महिलाओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई। दुकान में किसी खास रंग का एक ही मैसूर सिल्क था। दोनों महिलाओं की नजर उस साड़ी पर पड़ी। साड़ी को लेकर पहले कहासुनी के बाद दो लोगों में मारपीट हो गई।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि साड़ी को लेकर खींचतान के बाद एक शख्स ने दूसरे पर हमला कर दिया। दूसरी महिला नहीं बोली। इसके बाद दोनों एक दूसरे के बाल खींचने लगे। दूसरा शख्स एक शख्स के कपड़े खींचता रहा। उसके बाद दुकान में मौजूद कुछ लोगों के हस्तक्षेप से उनका झगड़ा रुका। वैसे साड़ी की कीमत अथवा उसके रंग के बारे में विस्तार से कोई जानकारी नहीं मिल पायी है। सेल का आयोजन करने वाले दुकानदार ने भी अब तक औपचारिक तौर पर इस बारे में कोई बयान जारी नहीं किया है।