Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Noida: सैलरी को लेकर नोएडा में मजदूरों का भारी बवाल, पुलिस पर पथराव और आगजनी; हालात काबू करने के लिए... आयुष्मान योजना की असफलता पर बलतेज पन्नू का मुख्यमंत्री नायब सैनी पर हमला CM Mohan Yadav: लीला साहू के बाद अब मीना साकेत ने सीएम मोहन यादव से की बड़ी मांग, बोलीं- 'अस्पताल में... पुलिस प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने की खुदकुशी, भड़के ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर लगाया जाम; इलाके म... MP Agriculture Roadmap: अब वैज्ञानिक तरीके से फसलों का चुनाव करेंगे मध्य प्रदेश के किसान, सरकार ने ज... प्यार में हाई वोल्टेज ड्रामा: शादी तय होने के बाद प्रेमी से बात नहीं हुई, तो मोबाइल टावर पर चढ़ी प्र... वैज्ञानिकों ने खोजी इंसानी दिमाग के भीतर एक छिपी हुई ड्रेनेज पाइपलाइन भाजपा ने जारी किया तीन लाइन का व्हिप सिलीगुड़ी कॉरिडोर के विकास के लिए प्रतिबद्ध: मोदी कालजयी आवाज आशा भोंसले का मुंबई में निधन

हरिहरगंज में पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि का किया गया स्वागत

राष्ट्रीय खबर

हरिहरगंज/पलामू : शोषित इंकलाब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नागमणि कुशवाहा और बिहार प्रदेश महासचिव मोहम्मद नदीम का स्थानीय लोगों ने मंगलवार को हरिहरगंज प्रखंड के कौवाखोह स्थित नेशनल आईटीआई कॉलेज परिसर में शिष्टाचार मुलाकात करते हुए फुल-माला पहनाकर स्वागत किया।

बाद में राष्ट्रीय अध्यक्ष नागमणि ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि करते हुए कहा कि सभी वर्गों को सम्मान करते हुए शोषित इंकलाब पार्टी में उनकी हिस्सेदारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि झारखंड के साथ ही बिहार राज्य में संगठन की मजबूती के लिए शहर से लेकर सुदूर गांवों तक पार्टी  संगठन को मजबूत किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में रांची में रैली का आयोजन कर विभिन्न दलों को पार्टी की शक्ति का एहसास कराया जाएगा। इस अवसर पर स्वागत करने वालों में युवा समाजसेवी राजीव रंजन, सत्येंद्र मेहता, अखिलेश मेहता, पूर्व मुखिया अवधेश मेहता, मनोज मेहता, उदय कुमार वर्मा, शंभू यादव सहित दर्जनों लोग शामिल थें।