Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Amroha Three Sisters Marriage Law: अमरोहा में 3 बहनों से शादी का मामला; जानिए हिंदू मैरिज एक्ट और BN... संभल में गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, अनियंत्रित होकर पलटी डबल डेकर बस; 2 की मौत और 24 घायल Bhind MP Road Accident News: भिंड में चलती कार का दरवाजा खोलने से बड़ा हादसा! बाइक टकराने से 4 साल क... नोएडा के पृथला फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसा, शराब के नशे में धुत कार चालक ने बाइक सवार को मारी टक्कर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे का बड़ा बयान, बोले—'न कोई जीता, न कोई ... Tej Pratap Yadav Arrested News: NEET विवाद में बड़ा एक्शन! रातभर चले ड्रामे के बाद तेज प्रताप यादव 1... अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नई SIT का गठन, IG किरण एस. के नेतृत्व में 3 वरिष्ठ IPS अफसरो... धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का बड़ा बयान; बोले—'बीजेपी के लिए पद से बड़ा देश और युवा पीढ... प्रह्लाद जोशी ने संभाली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, बोले—'पूर्ण विनम्रता और निष्ठा से निभाऊंगा कर... NEET Suicide Victim Parents Response: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर क्या बोले NEET पीड़ित परिवार? बोले...

श्याम मंदिर में चालीसवां सुंदरकांड का पाठ आयोजित

रांचीः श्री श्याम मित्र मंडल द्वारा हरमू रोड के श्री श्याम मंदिर में आज 40 वा श्री सुंदरकांड श्री हनुमान चालीसा का संगीतमय पाठ का श्रद्धा पूर्वक आयोजन किया गया। मंडल के उप मंत्री अनिल नर्नोली ने मंडल के कार्यकारिणी सदस्य स्नेह पोद्दार से बालाजी महाराज की अखंड पावन ज्योति प्रज्वलित करवाई।

केसरिया पेड़ा चना गुड़ संतरा फल का प्रसाद ज्योत में अर्पित किया गया। स्नेह पोद्दार ने श्रीरामचरितमानस ग्रंथ व पाठवाचक को का भी पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। पाठ वाचक मनीष सारस्वत ओम शर्मा ने अपने सहयोगियों के साथ गणेश वंदना करके पाठ प्रारंभ किया। इन्होंने सैकड़ों भक्तों से सुंदरकांड हनुमान चालीसा का भक्ति में वातावरण में पाठ करवाया।

पूरा मंदिर परिसर बजरंग बली की जय जयकारों से गूंज रहा था। भक्तजन श्री हनुमान जी महाराज की आराधना में लीन थे। श्री सुंदरकांड पाठ के पहले व बाद में भी श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। सभी भक्तजनों ने अखंड ज्योति में आहुति देकर दरबार में अपना मत्था टेका। मंडल के उपाध्यक्ष श्रवण ढानढनिया ने चना प्रसाद की सेवा निवेदित की।

कार्यक्रम की व्यवस्था में स्नेह पोद्दार व स्नेहा पोद्दार का सराहनीय सहयोग रहा। महाआरती व प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर अनिल नारौली स्नेह पोद्दार स्नेहा पोद्दार निखिल नारनौली श्याम सुंदर जोशी संजय सराफ रौनक पौदार पंकज गाड़ोदिया वेद भूषण जैन ने सहयोग किया।

शनिवार को एकादशी कीर्तन व 54 वा श्री श्याम भंडारा शनिवार को साईं 5:00 बजे से हरमू रोड के श्री श्याम मंदिर में 54 व श्री श्याम भंडारा होगा। पापमोचनी एकादशी के अवसर पर शनिवार को ही रात्रि 9:30 बजे से एकादशी संकीर्तन का आयोजन होगा।