Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पलामू: पांकी को मिला नया और हाईटेक थाना भवन! विधायक, DIG और SP ने किया उद्घाटन; बेहतर होगी पुलिसिंग शालीमार-भुज-शालीमार सुपरफास्ट एक्सप्रेस के स्टॉपेज में बड़ा बदलाव: अब गांधीधाम नहीं, गोपालपुर स्टेशन... कांकेर: रात में चहेतों को खाद बांटने का आरोप; सड़कों पर उतरे किसान, तहसीलदार के आश्वासन के बाद खुला ... सूरजपुर में वन विभाग का बड़ा एक्शन! खरीदार बनकर पकड़े 3 तस्कर, बाघ की खाल और पैंगोलिन के शल्क जब्त दुर्ग में ट्रैफिक पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान, सड़क हादसों को रोकने के लिए नाबालिग वाहन चालकों पर क... जगदलपुर में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन! अवैध पीडीएस चावल से भरा वाहन जब्त, दूसरे राज्यों में तस्करी क... बीजापुर के भोपालपटनम में मूसलाधार बारिश का कहर, NH-163 का अस्थायी डायवर्जन बहने से यातायात पूरी तरह ... छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे भारी! रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग में भारी बारिश का अलर्ट; जानें तापमान ... सावन मास 2026 की शुरुआत 30 जुलाई से, जानिए क्यों निकाली जाती है कांवड़ यात्रा और क्या है इसका धार्मि... धमतरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात: उफान पर नदी-नाले, नगरी ब्लॉक के सभी स्कूलों में 1 दिन की छ...

डीजीपी से मिलकर भेंट की पुस्तक क्योंकि तुम ही हो

रांचीः राष्ट्र बचाओ आंदोलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह और झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष लोकृति गुप्ता ने राज्य के नवनियुक्त पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अजय कुमार सिंह से मिलकर उन्हें डीजीपी बनाए जाने की बधाई दी।

इस अवसर पर सुनील कुमार सिंह ने डीजीपी को बधाई देते हुए कहा कि राज्य के अमन, चैन, शांति व अपराध पर लगाम लगाने में डीजीपी अजय कुमार सिंह की भूमिका सराहनीय होगी। राज्य में महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार व दुष्कर्म की घटनाओं पर अंकुश लगाने में कामयाब होंगे, ऐसी हमें उम्मीद है।

वहीं, मौके पर राष्ट्र बचाओ आंदोलन के प्रदेश उपाध्यक्ष लोकृति गुप्ता ने स्वरचित पुस्तक क्योंकि तुम ही हो डीजीपी को भेंट की। पुस्तक में प्रेम कहानी को बताया गया है। पुस्तक को लिखने में करीब 10 वर्षों का समय लगा है। पुस्तक में बताया गया है कि प्रेम का मतलब त्याग और समर्पण है न कि स्वार्थ सिद्धि। प्रेम राधा-कृष्ण के जैसा होना चाहिए।

उन्होंने बताया कि आज के समय में प्रेम का मलतब सिर्फ स्वार्थ सिद्धि रह गया है, इससे लोगों को बाहर निकलने की जरूरत है। आज लड़का हो या लड़की दोनों को लगता है कि वह पैसे और धन, बल के आधार पर प्रेम को खरीद सकता है, यह वास्तविक प्रेम नहीं है। इससे हमें और समाज को बाहर निकलने की आवश्यकता है।

लोकृति गुप्ता ने राष्ट्र बचाओं आंदोलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह को भी क्योंकि तुम ही हो।।।। पुस्कत भेंट की और समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। इसके लिए सुनील कुमार सिंह ने लोकृति गुप्ता को बधाई देते हुए इसे एक सार्थक कदम बताया। उन्होंने कहा कि आज के समय में यह पुस्कत युवक-युवतियों को आइना दिखाने का काम करेगा, ऐसी उम्मीद है।