Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
गॉल टेस्ट में मानव सुथार का ऐतिहासिक कारनामा: श्रीलंकाई डेब्यूटेंट को गोल्डन डक कर दोहराया अनिल कुंब... 'काला हिरण' फिल्म विवाद पहुंचा सुप्रीम कोर्ट: दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ प्रोड्यूसर अमित जानी... PoJK में पाकिस्तान सेना और आतंकी नेटवर्क का गठजोड़ उजागर, मंच पर दिखा जैश कमांडर अमेजन पर CCPA का बड़ा हंटर: 'राम मंदिर अयोध्या प्रसाद' के नाम पर बेची जा रही थी सामान्य मिठाई, ₹1 ला... रोजमर्रा के काम से लेकर वैश्विक खतरे तक: एंथ्रोपिक की रिपोर्ट ने AI सुरक्षा पर खड़े किए सवाल भाद्रपद पूर्णिमा से आश्विन अमावस्या तक पितृपक्ष, पूर्वजों के प्रति श्रद्धा का पावन पर्व क्या हर सिरदर्द ब्रेन ट्यूमर का संकेत है? जानें न्यूरोलॉजिस्ट की राय और वे 8 लक्षण जिन पर तुरंत ध्या... अखिलेश यादव के 'चवन्नी' वाले बयान पर गरमाई यूपी की सियासत, RLD ने दी मर्यादित रहने की नसीहत पटना में RJD कार्यकर्ताओं का नकली AK-47 के साथ प्रदर्शन: मीसा भारती और मनोज झा ने नीतीश सरकार को घेर... पंजाब में खेलों का महाकुंभ: 38 खेल, 23 जिलों में मशाल जुलूस और पहली बार टेनिस बॉल क्रिकेट शामिल; रजि...

जाना तुम्हारे प्यार में शैतान बन गया हूं.. .. ..

बेचारे विश्वप्रसिद्ध दिल्ली के शिक्षा मंत्री। बेचारे जेल से रिहा होने के पहले ही ईडी के चंगुल में फंस गये। आरोप सभी को पता है कि आबकारी नीति बनाने में घोटाला किया है। कितना घोटाला हुआ है, यह राज की बात है। वैसे जिस नीति को लेकर इतना राजनीतिक बवंडर खड़ा किया जा रहा है, उसी नीति को लागू कर पंजाब अधिक राजस्व कमा रहा है।

वैसे चर्चा है कि दिल्ली की नई नीति के लागू होने से हरियाणा और उत्तरप्रदेश को राजस्व का नुकसान हो सकता था। सो दिल्ली के लोगों पर यह अंकुश लगाया गया है। गनीमत है कि पुलिस विभाग केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन है वरना पता नहीं कितने भाजपा नेता जेलों के अंदर होते। दिल्ली नगर निगम को लेकर भाजपा की बेचैनी इसका संकेत दे रही है।

दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने नया बम विस्फोट छत्तीसगढ़ के कोयला खदान को लेकर कर दिया है। कहा गया है कि यह घोटाला पूर्व में भाजपा के रमण सिंह के सीएम रहते किया गया है, जिससे सरकार और राज्य की जनता, दोनों को नुकसान हुआ है।

खैर दिल्ली के आबकारी घोटाले पर लौटते हैं तो सीबीआई और ईडी दोनों का दावा है कि घोटाले के सबूत उनके पास है लेकिन यह सबूत क्या हैं, यह अब तक रहस्य बना हुआ है। इसलिए शक होना वाजिब है कि कहीं राजनीतिक दुश्मनी निकालने के लिए तो ऐसा नहीं किया जा रहा है।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने एक बड़ी बात कह दी है। उन्होंने कहा है कि जब जब विपक्षी एकता के प्रयास होते हैं, अफवाह फैलाने तथा केंद्रीय एजेंसियों द्वारा विरोधी दलों के नेताओं के खिलाफ छापामारी का क्रम तेज हो जाता है।

वहां पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भरोसेमंद साथ अणुव्रत मंडल को ईडी अब दिल्ली ले जाकर पूछताछ कर रही है। ईडी का दावा है कि गौ तस्करी में उनकी सहभागिता है और जांच प्रारंभ होने के बाद अनेक लोग बांग्लादेश भाग गये हैं। इतने दिनों की सुस्ती के बाद सीबीआई और ईडी फिर से लालू प्रसाद यादव के करीबियों पर सक्रिय हो गयी है।

इसी बात पर वर्ष 1961 में बनी फिल्म ससुराल का एक गीत याद आने लगा है। इस गीत को लिखा था हसरत जयपुरी ने और संगीत में जाना था शंकर जयकिशन ने। इसे मुकेश कुमार ने अपना स्वर दिया था। गीत के बोल कुछ इस तरह हैं।

जाना तुम्हारे प्यार में शैतान बन गया हूँ
क्या क्या बनाना चाहा था बेईमान बन गया हूँ जाना
जाना तुम्हारे प्यार में शैतान बन गया हूँ
क्या क्या बनाना चाहा था बेईमान बन गया हूँ जाना
जाना तुम्हारे प्यार में
हम तो दीवाने है तेरे नाम के दिल लुटा बैठे है जिगर थाम के
हम तो दीवाने है तेरे नाम के दिल लुटा बैठे है जिगर थाम के
इश्क़ ने हमको निक्कमा कर दिया वरना हम भी आदमी थे काम के
इतना मैं गिर चुका हूँ कि हैवान बन गया हूँ
क्या क्या बनाना चाहा था बेईमान बन गया हूँ जाना
जाना तुम्हारे प्यार में शैतान बन गया हूँ
क्या क्या बनाना चाहा था बेईमान बन गया हूँ जाना
जाना तुम्हारे प्यार में
अब तो बस पत्थर की एक तस्वीर हूँ या समझ लो एक बुटेह पेपर हूं

अब तो बस पत्थर की एक तस्वीर हूँ या समझ लो एक बुटेह पेपर हूं
अपने पैरों बांध गयी जो प्यार में ऐसी इक उलझी हुई ज़ंजीर हो
हालात को अपने देख के हैरान बन गया हूँ
क्या क्या बनाना चाहा था बेईमान बन गया हूँ जाना
जाना तुम्हारे प्यार में शैतान बन गया हूँ
क्या क्या बनाना चाहा था बेईमान बन गया हूँ जाना
जाना तुम्हारे प्यार में

अच्छी तरह यह बात समझ में आ रही है कि अब फिर से लोकसभा चुनाव करीब आ रहा है। इसलिए सामान्य सी चुनावी राजनीति है कि विरोधियों को एकजुट होने का मौका मत दो। सभी को उलझाकर रखो वरना एकजुटता से परेशानी होगी, यह तय बात है क्योंकि आंकड़े यही सत्य बयां करते हैं। अब अगली बारी तेलेंगना के सीएम की पुत्री कविता की है।

दिल्ली में महिला आरक्षण पर उन्हें विरोधी दलों का जो समर्थन मिला है, उसके बाद भी लोग यह जानते हैं कि दिल्ली के आबकारी घोटाले में वह भी अभियुक्त हैं। जांच एजेंसियों ने इस बारे में जो तथ्य दिये हैं, वे आम आदमी की समझ से बाहर की चीज हैं। लेकिन क्या सही है और क्या गलत, यह देखना अदालत का काम है।

अब चलते चलते झारखंड की भी बात कर लें। चाय की प्याली में तूफान खड़ा करने की कोशिश तो हुई थी लेकिन ईडी की तोप का मुंह फिर से भाजपा की तरफ होता देख लोग चुप्पी साध रहे हैं। भाजपा अगर केंद्रीय एजेंसियों के भरोसे ताल ठोंक रही है तो हेमंत सोरेन के पास भी निगरानी के सबूत हैं। यानी बारूद दोनों तरफ जमा है। अब चुनाव तक फायरिंग तो होती रहेगी पर कोई घायल भी होगा, इसकी बहुत कम उम्मीद है।