Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...

मेगा पदयात्रा में ममता बनर्जी मे लोगों से जनसंपर्क किया

  • भारत में दोहरा खेल खेल रही है भाजपाः ममता

  • भाजपा के इशारे पर पंगु हो गयी है यहां की पुलिस

  • योगी आदित्यनाथ ने कहा भ्रष्टाचार ही कांग्रेस की पहचान

भूपेन गोस्वामी

गुवाहाटी:त्रिपुरा में चुनाव प्रचार तेज होता जा रहा है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री और असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल और असम के मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्वा सरमा ने अलग-अलग स्थानों पर प्रचार किया है।

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने मंगलवार को अगरतला में मेगा पदयात्रा के साथ चुनाव प्रचार की शुरुआत की। एक ही समय में  यूपी के सीएम योगी और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रैली को संबोधित किया है। ममता बनर्जी  सोमवार को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के साथ 28 सीटों पर चुनाव लड़ रहे अपने उम्मीदवारों के प्रचार के लिए त्रिपुरा पहुंचीं।

त्रिपुरा को अपना दूसरा घर कहते हुए टीएमसी सुप्रीमो ने कहा कि जब 2021 के दौरान बीजेपी की अत्याचार और अलोकतांत्रिक गतिविधियां अपने चरम पर थीं तब टीएमसी लोगों के साथ खड़ी थी और हमने ही भगवा पार्टी के फासीवादी शासन को रोका।

ममता बनर्जी ने आगे कहा, शहरी स्थानीय निकाय चुनावों के दौरान पुलिस की मौजूदगी में सत्तारूढ़ पार्टी के समर्थकों ने सुष्मिता देव, काकोली घोष दस्तीदार, अभिषेक बनर्जी, डोला सेन और अन्य सांसदों पर भी हमला किया। बीजेपी सरकार सांसदों को सुरक्षा मुहैया कराने में विफल रही। मैं यहां एक बार फिर लोगों को उन घटनाओं की याद दिलाने आई हूं।

भाजपा पर निशाना साधते हुए तृणमूल कांग्रेस ने कहा कि वह ‘दोहरा खेल’ खेल रही है क्योंकि पार्टी ने त्रिपुरा में ग्रेटर तिपरालैंड की मांग को खारिज कर दिया है और उत्तर बंगाल के लिए अलग राज्य की मांग की है। आगामी त्रिपुरा विधानसभा चुनाव लड़ने वाले पार्टी उम्मीदवारों पर विश्वास व्यक्त करते हुए, टीएमसी सुप्रीमो ने आगे कहा कि पार्टी ने हमेशा भाजपा द्वारा किए गए अत्याचारों के खिलाफ विरोध किया है।

हालांकि, वरिष्ठ भाजपा नेता और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 7 फरवरी को अगरतला में दावा किया कि कांग्रेस की एकमात्र पहचान ‘भ्रष्टाचार’ है। योगी आदित्यनाथ त्रिपुरा में भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करने के लिए आज सुबह यहां पहुंचे।

उन्होंने कहा, ‘लंबे समय से त्रिपुरा ने माकपा के कुशासन, अराजकता और गुंडागर्दी को देखा और सहन किया है। सीपीआईएम के युवाओं के राज्य में बेरोजगार होने के कारण, किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा था, और महिलाओं की सुरक्षा कहीं नहीं थी।

सीपीआईएम के कार्यकाल के दौरान राज्य भर में भय व्याप्त था। लेकिन जब डबल इंजन की सरकार त्रिपुरा की कमान संभालती है, तो बिना किसी भेदभाव के लोगों ने सरकार की योजना के सभी लाभों का आनंद लेना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का देश को धोखा देने का इतिहास रहा है और अब वह लोगों को फिर से मूर्ख बनाने और वंचित करने के लिए माकपा के साथ यहां आई है।

त्रिपुरा में पहली बार डबल इंजन सरकार का काम हर जगह देखा जा सकता है। अगर कोई पीएम मोदी के ‘सबका साथ सबका विकास’ का असली उदाहरण देखना चाहता है तो त्रिपुरा ही एकमात्र जगह है। बिना किसी भेदभाव के त्रिपुरा के लोग त्रिपुरा सरकार के लाभों का आनंद ले रहे हैं। इस बार माकपा और कांग्रेस यह चुनाव लड़ रहे हैं जो संकेत देता है कि वे कुशासन और अराजकता के लिए काम करना चाहते हैं।