Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ramgarh Mine Accident: बंद खदान में 4 लोगों की मौत पर गरमाई सियासत; बाबूलाल मरांडी ने सीसीएल की लापर... World Blood Donor Day: रक्तदान को 'उत्सव' की तरह मना रहे युवा; हजारीबाग से गोड्डा तक रक्तदान शिविरों... Ranchi Traffic News: रांची में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी; 5 महीने में कटे 33 करोड़ के चालान, बिना हेल... Sutlej River Firozpur: सतलुज दरिया में बढ़ता जलस्तर बढ़ा रहा चिंता; फिरोजपुर के तटीय गांवों पर मंडराया... Gurdaspur News: डेरा बाबा नानक के गुरुद्वारा श्री टाहली साहिब के बाथरूम में मिला प्रवासी मजदूर का शव... Jalandhar Man Died in Greece: ग्रीस में बड़ा हादसा; बाठ कलां के तिलक राज लल्ली की खाई में गिरने से मौ... Ludhiana Road Scam: सड़क निर्माण में बड़ा घोटाला; पार्षद ने इंच-टेप लेकर पकड़ी घटिया मटीरियल की धांधली Ludhiana Land Fraud: जमीन बेचने के नाम पर 40 लाख की धोखाधड़ी; दो आरोपियों पर मामला दर्ज Ludhiana Crime News: नशा तस्करी पर पुलिस का प्रहार; 250 ग्राम गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार Kharar Murder Case: गांव बडाली में प्रवासी युवक की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या; इलाके में फैली सनसनी

पूर्वोत्तर में भाजपा ने अपनी पकड़ बनाये रखने में पायी कामयाबी

  • त्रिपुरा में दोबारा भाजपा ने की वापसी

  • नागालैंड में एनडीपीपी-भाजपा गठबंधन जीता

  • मेघालय में एनपीपी सबसे बड़ी पार्टी बनी

भूपेन गोस्वामी

गुवाहाटी:  त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड चुनाव 2023 के  परिणाम सामने आ गया है। नगालैंड और त्रिपुरा में भाजपा गठबंधन की परिणति के बाद एनपीपी मेघालय में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है।पूर्वोत्तर के तीनों राज्य त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में सत्ताधारी दलों की वापसी सामने आ गया है।

भाजपा की त्रिपुरा में एक बार फिर से वापसी हो रही  है।लेकिन इस चुनाव के प्रमुख चेहरा टिपरा माथो के प्रमुख प्रद्योत बर्मन उभरे हैं। पहली बार चुनाव मैदान में उतरी टिकरा माथो के हिस्से में 11 सीटें मिलती हुई है।

भारत के तीन उत्तर-पूर्वी राज्यों त्रिपुरा, नगालौंड और मेघालय में विधानसभा चुनाव परिणामों की स्थिति अब लगभग साफ हो चुकी है। निर्वाचन आयोग की ओर से जारी अंतिम नतीजों के मुताबिक, त्रिपुरा राज्य की 60 सदस्यीय विधानसभा सीटों में भाजपा आईपीएफटी गठबंधन को 34 सीटों को जीत मिली है, इनमें से 32 सीटें भाजपा के नाम रहीं।

वहीं कांग्रेस और लेफ्ट गठबंधन 14 सीटों पर सिमट गया, जबकि पहली बार चुनाव लड़ रही टिपरा मोथा पार्टी के 13 उम्मीदवारों को जीत मिली है।पूर्वोत्तर के तीन राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में विधानसभा चुनाव के बाद स्थिति साफ होने लगी है।

त्रिपुरा में भाजपा एक बार फिर सत्ता में वापसी करती दिख रही है। यहां भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। वहीं, नागालैंड में एनडीपीपी-भाजपा गठबंधन की सत्ता में वापसी लगभग तय  है। हालांकि मेघालय के चुनाव नतीजों ने भाजपा को थोड़ा निराश किया है।

नागालैंड में भाजपा गठबंधन 36 सीटों पर आगे है और त्रिपुरा में 34 सीटों पर। मेघालय में त्रिशंकु सरकार बनती नज़र आ रही है। मेघालय विधानसभा चुनाव के नतीजों में सीएम कोनराड संगमा की एनपीपी 27 सीटों पर जीत के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।

हालांकि राज्य की 60 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के लिए जरूरी 31 सीटों से पार्टी पीछे रह गए।ऐसे में सरकार गठन के गठबंधन पर मंथन का दौर शुरू हो गया है। माना जा रहा है भाजपा अपने पुराने साझेदार के साथ दोबारा गठजोड़ करने पर गंभीरता से विचार रही है।

इसके अलावा 5 सीटों पर जीत के साथ तृणमूल कांग्रेस भी मेघालय सरकार का हिस्सा बनने के विकल्प तलाश रही है। पार्टी नेता अभिषेक बनर्जी के आज शाम मेघालय पहुंचने की खबर है। इन चुनाव नतीजों पर प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया है।

पीएम मोदी ने तीनों राज्यों की जनता को धन्यवाद कहा। पीएम मोदी ने कहा, ‘धन्यवाद त्रिपुरा! यह प्रगति और स्थिरता के लिए वोट है। भाजपा राज्य के विकास के पथ को बढ़ावा देना जारी रखेगी।जमीनी स्तर पर शानदार प्रयासों के लिए मुझे सभी त्रिपुरा भाजपा कार्यकर्ताओं पर गर्व है।

पीएम मोदी ने आगे एक और ट्वीट कर लिखा कि मैं उन सभी का आभारी हूं जिन्होंने मेघालय में भाजपा समर्थन किया है। हम मेघालय को विकास के पथ पर बढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत करते रहेंगे और राज्य के लोगों को सशक्त बनाने पर ध्यान केंद्रित करेंगे। मैं अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं के किए गए प्रयास के लिए आभारी हूं।

महाराष्ट्र और बंगाल में भाजपा को कामयाबी नहीं

राष्ट्रीय खबर

नईदिल्लीः विधानसभा चुनावों के साथ साथ कई राज्यों में उपचुनाव भी हुए थे। इनमें से महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल का परिणाम भाजपा के खिलाफ गया है। जिन सीटों पर उपचुनाव हुआ था उनमें झारखंड की रामगढ़, तमिलनाडु की इरोड पूर्व, पश्चिम बंगाल की सागरदीघी, महाराष्ट्र की कसबा पेठ और चिंचवाड़ सीट शामिल हैं।

अरुणाचल प्रदेश की लुमला विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव हुआ है। यहां भाजपा प्रत्याशी त्सेरिंग ल्हामू के सामने कोई नामांकन नहीं भरा गया जिससे उनकी निर्विरोध जीत हुई थी। महाराष्ट्र की कसबा पेठ सीट पर एमवीए समर्थित कांग्रेस उम्मीदवार रवींद्र धंगेकर ने जीत दर्ज की है।

उन्होंने भाजपा उम्मीदवार हेमंत रसाने को मात दी है। चुनाव नतीजे पर कांग्रेस सासंद जयराम रमेश ने कहा कि हमारे लिए चुनाव नतीजे उत्साहजनक भी हैं और निराशाजनक भी हैं। बंगाल में हमारा खाता खुला है और महाराष्ट्र में 30 साल के बाद आरएसएस–भाजपा के गढ़ में कांग्रेस जीती है।

महाराष्ट्र की चिंचवाड़ सीट पर भाजपा की अश्विनी जगताप बढ़त बनाए हुए हैं दूसरे नंबर पर एनसीपी के नाना काटे हैं। तमिलनाडु की इरोड (ईस्ट) पर डीएमके समर्थित कांग्रेस उम्मीदवार ई.वी.के.एस ईलनगोवन आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर आईएडीएमके के केएस थेन्नारासरु हैं।

पश्चिम बंगाल की सागरडिग्ही पर कांग्रेस उम्मीदवार बायरन बिस्वास की जीत हुई है. उन्हें वाम दलों ने भी समर्थन दिया था। बायरन बिस्वास ने तृणमूल के देबाशीष बनर्जी को हराया है। यहां पर भाजपा तीसरे नंबर पर रही। झारखंड की रामगढ़ सीट पर एनडीए घटक दल आजसू के प्रत्याशी ने कांग्रेस को पराजित किया है।