Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Instagram Fake Profile Case: इंस्टाग्राम पर रईस दिखने वाला निकला पुताई करने वाला मजदूर; कॉलेज छात्रा... Garra Bridge Controversy: बालाघाट में बना 'क्रिकेट बैट' जैसा रेलवे ओवरब्रिज; गायब हुआ फुटपाथ, मचा हड़... MP Police Suicide Case: मध्य प्रदेश में पुलिसकर्मियों में बढ़ रहा तनाव; 12 दिनों में 5 जवानों ने की आ... MP Police Suicide Case: मध्य प्रदेश में पुलिसकर्मियों में बढ़ रहा तनाव; 12 दिनों में 5 जवानों ने की आ... MP Crime News: पति की दरिंदगी की हदें पार; गले में जंजीर डाल खंभे से बांधा, गर्म सरिए से दागा UP Assembly Election 2027: BJP की सहयोगी SBSP ने 32 सीटों पर ठोका दावा; आजमगढ़ में समाजवादी पार्टी क... Kanpur Dehat Crime: अवैध संबंधों का राज खुला तो देवर-भाभी ने कर दी युवती की हत्या; नदी में फेंका शव Manipur News: उपद्रवियों को डीजीपी की कड़ी चेतावनी; 'सुरक्षा बलों पर गोली चलाई तो बख्शे नहीं जाएंगे',... Junaid Khan Simplicity: सुपरस्टार के बेटे होकर भी जुनैद खान की सादगी ने जीता दिल; सिक्योरिटी ने किया... IND-W vs PAK-W T20 World Cup: भारत-पाक महामुकाबले में स्मृति मंधाना का जलवा; तोड़ सकती हैं मिताली राज...

झारखंड मुद्रा मोचन पार्टी से जनता को निजात दिलानी हैः बाबूलाल मरांडी

रांचीः भाजपा नेता विधायक दल एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि  राज्य की जनता को झारखंड मुद्रा मोचन पार्टी (झामुमो)से मुक्ति दिलानी है। श्री मरांडी आज अपने आवास पर संथाल परगना क्षेत्र से सैकड़ों की संख्या में आए लोगों को अपने आवास पर  पाकुड़ जिलांतर्गत लिट्टीपाड़ा की सामाजिक कार्यकर्ता अनिता मुर्मू के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करा रहे थे।

उन्होंने कहा झारखंड  की स्थिति आज  भयावह हो चुकी है । भ्रष्टाचार चरम पर है। झामुमो सहित राज्य के सत्ताधारी खान खनिज, संसाधनों को लूटने में लगे है। उन्होंने कहा कि झामुमो आज मुद्रा मोचन पार्टी बनकर काम कर रही है। राज्य के विकास से इनका कुछ भी लेना देना नहीं है।

कहा कि आज राज्य की युवा पीढ़ी बेरोजगारी की मार झेलते हुए दर दर भटक रही। महिलाएं,बहन बेटियां  असुरक्षित हैं। किसान,मजदूर सभी परेशान हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसे हालत में जनता का विश्वास सत्ताधारी दल से उठ चुका है। जनता आशा भरी निगाहों से भाजपा और एनडीए गठबंधन की ओर देख रही है। उन्होंने कहा कि  संथाल परगना में  झामुमो के खिलाफ आक्रोश है। इसी का परिणाम है कि  बड़ी संख्या में लोग रोज भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे।

उन्होंने कहा कि जनता को पता है कि भाजपा विकास की पर्याय है। राज्य के सभी विकास कार्य भाजपा सरकारों की देन है। उन्होंने कहा कि राज्य बनाने से लेकर राज्य की सड़क,बिजली,पानी,स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं को विकसित कराने का श्रेय भाजपा को है।

भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में सुशीला पहाड़िया, रमेश पहाड़िया,निर्मला मुर्मू,कलामयी हेंब्रम,कमलेश पहाड़िया,विनोद पहाड़िया,मरामयी बास्की,कालू पहाड़िया,सीताराम पहाड़िया, संझली सोरेन, धूमा  मुर्मू, असना पहाड़िया,लखन पहाड़िया, बाभना प्रधान, सामू मुर्मू सहित सैकड़ों शामिल हैं।