Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
रायपुर में दो भव्य तिरंगा यात्राओं को लेकर ट्रैफिक पुलिस अलर्ट, जारी की रूट डायवर्जन एडवाइजरी स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कोरबा में की बिलासपुर संभाग की समीक्षा, दिए अहम दिशा-निर्दे... छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज: डिप्रेशन के असर से 24 से 48 घंटे भारी बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट... कांकेर: साधु के भेष में सरकारी दफ्तरों में उगाही की शिकायत पर SP का कड़ा एक्शन, पेट्रोलिंग टीम कर रह... कोरबा में छुट्टी के बाद भिड़े दो गुट: स्कूल ड्रेस के साथ बाइक सवार बाहरी लड़के भी मारपीट में शामिल, ... स्वतंत्रता दिवस पर जालंधर में हाई अलर्ट: CP सतिंदर सिंह के नेतृत्व में निकला फ्लैग मार्च, 250 अतिरिक... जालंधर कैंट विवाद मामला: BNS की धाराओं के तहत सरपंच और साथियों पर गिरी गाज, अज्ञात आरोपियों की तलाश ... लुधियाना के किदवई नगर चौक पर सड़क दुर्घटना के बाद खूनी झड़प, कार चालक पर जानलेवा हमला लुधियाना के हैरी झंडा हत्याकांड में 5 दिन बाद खत्म हुआ गतिरोध, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दरिंदगी का खु... स्वतंत्रता दिवस पर बधाई संदेशों के बीच सक्रिय हुए साइबर ठग, फर्जी लिंक्स से जिंदगी भर की जमा-पूंजी प...

बैठक से पहले मोदी ने किया भव्य रोड शो

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से पहले संसद मार्ग पर पटेल चौक से लेकर नयी दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के कन्वेंशन सेंटर तक एक रोड शो किया।

लगभग पौने एक किलोमीटर के इस रोड शो के दौरान बड़ी संख्या में दिल्ली प्रदेश भाजपा कार्यकर्ता एवं पार्टी समर्थक सड़क के दोनों ओर मौजूद थे। पूरी सड़क पर भाजपा के झंडे, पोस्टर, बैनर के साथ-साथ कई स्थानों पर श्री मोदी और भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के कटआउट भी लगे थे।

सड़क के दोनों ओर कुछ दूरी पर अलग-अलग मंच बनाए गए थे जिन पर लोक कलाकारों ने भारतीय संस्कृति की झलक दिखाते नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। कुछ स्थानों पर ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया। लोगों ने प्रधानमंत्री पर खूब पुष्प वर्षा की।  कार्यकारिणी स्थल पहुंचने पर भाजपा अध्यक्ष श्री नड्डा एवं पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने प्रधानमंत्री की अगवानी की।

इसके बाद प्रधानमंत्री कन्वेंशन सेंटर में गये और इसके बाद श्री नड्डा की अध्यक्षता में पार्टी कार्यकारिणी की बैठक आरंभ हुई। बैठक का संचालन पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी एल संतोष ने किया।  इसके पहले भाजपा अध्यक्ष श्री नड्डा ने कन्वेंशन सेंटर में एक प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया।

इससे पूर्व भाजपा के दीनदयाल उपाध्याय मार्ग स्थित केंद्रीय कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक हुई जिसमें प्रदेश प्रभारी, सह प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश संगठन महामंत्री भी शामिल हुए। इधर भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से पहले आज प्रात: यहां पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक हुई। इस बैठक में राष्ट्रीय पदाधिकारियों के अलावा सभी राज्यों के प्रभारी एवं सह प्रभारी, प्रदेश अध्यक्षों एवं प्रदेश संगठन महासचिव भी शामिल हैं।

पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 10 बजे पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में पहुंचे , जहां पार्टी महासचिव दुष्यंत गौतम एवं अन्य पदाधिकारियों ने उनकी अगवानी की। इसके बाद श्री नड्डा की अध्यक्षता में पदाधिकारियों की बैठक आरंभ हुई। बैठक का संचालन राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी एल संतोष ने किया।

इस बैठक में सांगठनिक समीक्षा के अलावा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लाये जाने वाले प्रस्तावों के मसौदों को भी स्वीकृति दी जाएगी। रोड शो के बाद नयी दिल्ली नगर पालिका निगम (एनडीएमसी) कन्वेंशन सेंटर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक आरंभ हुई। भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक का समापन अगले दिन मंगलवार को शाम चार बजे होगा।