Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मुजफ्फरनगर: दृष्टिहीन सत्येंद्र की अटूट शिवभक्ति! बिना किसी साथी के लाठी के सहारे 3 दिन में तय किया ... बसपा के एकमात्र विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर मायावती ने जताया गहरा शोक, बताया पार्टी का वफादार स्त... डांगावास हत्याकांड: 11 साल बाद अदालत का बड़ा फैसला, CBI सबूत साबित करने में नाकाम, सभी 40 आरोपी बरी अजमेर नगर निगम की अनूठी पर्यावरण पहल, दरगाह और पुष्कर ब्रह्मा मंदिर के फूलों से बनेगी जैविक खाद नागपुर में डॉक्टर के बेटे की दरिंदगी: 16 वर्षीय छात्रा को 24 घंटे बंधक बना चाबुक और चाकू से दी खौफना... बांके बिहारी आने वाले श्रद्धालुओं को जाम से मिलेगी मुक्ति! ₹6,922 करोड़ की मथुरा हेरिटेज सिटी परियोज... दरगाह आला हजरत उर्स-ए-रजवी में मिसाल: सावन के सम्मान में नहीं बनेगी नॉनवेज बिरयानी, परोसा जाएगा शाका... कांवड़ यात्रा पर दारुल उलूम देवबंद की एडवाइजरी: छात्रों के लिए आईडी कार्ड अनिवार्य, कांवड़ रूट से दू... रांची में छात्र आंदोलन का सबसे बड़ा दिन: विधानसभा सत्र की शुरुआत के बीच क्या सरकार से होगी वार्ता? सावन में कांवड़ खंडित होने पर न हों भयभीत, शास्त्र सम्मत नियमों का पालन कर पुनः शुरू करें यात्रा

कोहली का 45वां शतक, भारत ने बनाये 373

भारत ने रन मशीन विराट कोहली (113) के शानदार शतक और कप्तान रोहित शर्मा (83) के अर्द्धशतक की मदद से पहले एकदिवसीय मैच में मंगलवार को श्रीलंका के सामने 374 रन का विशाल लक्ष्य रखा। कोहली ने एकदिवसीय क्रिकेट में अपना 45वां शतक जड़ते हुए 87 गेंदों पर 12 चौकों और एक छक्के के साथ 113 रन बनाये। यह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनका 73वां शतक है। इसके साथ कोहली (नौ) श्रीलंका के खिलाफ सर्वाधिक शतक बनने वाले बल्लेबाज बन गये हैं, जबकि इससे पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंडुलकर (आठ) के पास था। श्रीलंका ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी के लिये बुलाया लेकिन रोहित और शुभमन गिल ने शतकीय साझेदारी करके मेजबान टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। रोहित-गिल ने सिर्फ 19.4 ओवर में पहले विकेट के लिये 143 रन जोड़े। गिल ने 60 गेंदों पर 11 चौकों के साथ 70 रन बनाये, जबकि रोहित ने 67 गेंदों पर नौ चौके और तीन छक्के लगाकर 83 रन की पारी खेली।

दोनों सलामी बल्लेबाजों के आउट होने के बाद श्रेयस अय्यर (28) और लोकेश राहुल (39) बड़े स्कोर बनाये बगैर पवेलियन लौट गये, हालांकि कोहली ने दूसरा छोर संभाले रखा। कोहली ने अय्यर के साथ 50 रन की साझेदारी की जबकि राहुल के साथ 90 रन जोड़े। पारी के 47वें ओवर में कोहली का शतक पूरा होने के बाद भारत की नजरें 390 रन पर थीं, हालांकि श्रीलंका ने कसी हुई गेंदबाजी करके रनगति पर लगाम लगा दी। कसुन रजिता ने 49वें ओवर में कोहली का बहुमूल्य विकेट निकालकर सिर्फ चार रन दिये, जबकि आखिरी ओवर में भारत केवल छह रन जोड़ सका। श्रीलंका के लिये रजिता ने सर्वाधिक तीन विकेट लिये, हालांकि उन्होंने अपने 10 ओवर में 88 रन भी दिये। इसके अलावा दिलशान मदुशंका, चमिका करुणारत्ने, दसुन शनाका और धनन्जय डी सिल्वा को एक-एक विकेट हासिल हुआ।