Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Vaishali News: इंस्टाग्राम पर शुरू हुआ प्यार, बगीचे में पकड़े गए प्रेमी जोड़े की मंदिर में कराई शादी... Gurugram Crime: पूर्व NSG कमांडो की सरेआम हत्या, पैरोल पर बाहर था 'सुंदर फौजी'; पुरानी रंजिश में बदल... Donald Trump News: 'क्या ट्रंप मानसिक रूप से फिट हैं?' महिला सांसद ने रक्षा मंत्री को घेरा, दागे तीख... Stock Market Crash: ट्रंप के एक फैसले से शेयर बाजार में हाहाकार! सेंसेक्स और निफ्टी खुलते ही धड़ाम WhatsApp Cloud Storage: अब Drive और iCloud के भरोसे नहीं रहेगा WhatsApp; चैट्स बैकअप के लिए आया नया ... मंदिर और घर की पूजा: आध्यात्मिक संतुष्टि के लिए क्या है सही तरीका? जानिए गुरुजी के अनुसार दोनों का म... गर्मियों में पेट की समस्याओं से हैं परेशान? एक्सपर्ट से जानें आंतों की नेचुरली सफाई और कब्ज से बचने ... Mission Punjab 2027: पंजाब फतह की तैयारी में जुटे अमित शाह, 'नशा मुक्त पंजाब' के जरिए AAP को घेरने क... मतदान का उत्साह: पश्चिम बंगाल में आजादी के बाद का सबसे अधिक भागीदारी वाला चुनाव देखा गया, जहाँ दोनों... Vaishali News: पुलिस की वर्दी पहन चौकीदार के बेटे ने बनाई रील, थाने की जीप का भी किया इस्तेमाल; पुलि...

साल के अंतिम दिन गरीबों को कंबल बांटा गया

  • प्रदेश कांग्रेस भवन में आयोजित हुआ कार्यक्रम

  • कांग्रेस के पूर्वजों के कार्यों को आगे बढ़ा रहे राहुल

  • राजनीतिक दलों को सामाजिक कार्यों में आगे आना होगा

राष्ट्रीय खबर

रांचीः प्रदेश कांग्रेस कमिटी के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव,डॉ राजेश गुप्ता छोटू,रमेश उरांव, फिरोज रिजवी मुन्ना एवं उदय प्रताप सिंह मुन्ना ने कांग्रेस भवन में कड़ाके की ठंड को देखते हुए आज 31 दिसम्बर को साल के अंतिम दिन एवं नये वर्ष की पूर्व संध्या पर जरुरतमंदों के बीच कंबल वितरित किया।लाभग 100 से अधिक जरुरतमंदों को कंबल वितरित किया गया।

28 दिसंबर को कांग्रेस स्थापना दिवस के दिन से लेकर एक सप्ताह तक कांग्रेस जनों द्वारा सेवा दिवस के रुप में मनाया जा रहा है।इसी के मातहत वरिष्ठ कांग्रेस नेता फिरोज रिजवी मुन्ना एवं रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस कमिटी के महासचिव सह प्रवक्ता रमेश उरांव की संयुक्त अध्यक्षता में कांग्रेस भवन में आजादी के संग्राम से लेकर देश के नवनिर्माण में कांग्रेस के महान विभूतियों के अतुलनीय योगदान को याद किया,नमन किया एवं साथ ही उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प भी दुहराया।

कांग्रेस नेता आलोक दूबे ने कहा कांग्रेस के पूर्वजों के कार्यों को राहुल गांधी आगे बढ़ा रहे हैं। गरीबों, असहायों एवं जरुरतमंदों को जोड़ने निकले राहुल गांधी हमारे प्रेरणा स्रोत हैं तो देश की आशाओं एवं अपेक्षाओं के उम्मीद भी हैं।झारखण्ड सरकार ठंड के दिनों में कंबल बांटती है,अलाव की व्यवस्था करती है, लेकिन बहुत सारे जरुरतमंद ऐसे भी होते हैं जो लाइन में लगकर लाभ उठाने में असहज महसूस करते हैं।

ऐसे लोगों को हमारी कोशिश होगी कि उन्हें भी मदद मिले। कांग्रेस नेता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कंबल वितरण का मुख्य उद्देश्य समाज के जरूरतमंदों को ठंड से राहत दिलाना है। सरकार की योजनाओं के साथ साथ समाजिक एवं राजनीतिक दलों को भी पुण्य काम में हाथ बंटाने की आवश्यकता है।

कांग्रेस नेता डॉ राजेश गुप्ता छोटू ने कहा राहुल गांधी बेरोजगारी के खिलाफ, नफरत के खिलाफ, महंगाई के खिलाफ उनकी तपस्या को न कोई रोक पाया है और न कोई रोक पाएगा। 138 वर्षों से चली आ रही कांग्रेस की यात्रा राहुल गांधी के नेतृत्व में जरुरतमंदों को समर्पित रहेगी।