Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
परिवारवाद के आरोपों में सर तक डूबी है कमेटी बंगाल के चुनाव का असर देश की राजनीति पर भी चार मई की मत गणना के लिए अतिरिक्त अफसर तैनात डिजिटल लर्निंग की दौड़ में पिछड़ गयी राजधानी रांची Ujjain Road Accident: उज्जैन में भीषण सड़क हादसा; तेज रफ्तार कार ने 5 लोगों को रौंदा, एक महिला की मौ... Gwalior Crime: ग्वालियर में कांग्रेस पार्षद पर जानलेवा हमला; बदमाशों ने सरेराह मारी गोली, अस्पताल मे... सेना ने संदिग्ध विस्फोटक को किया निष्क्रिय नियमों को ताक पर रख दवा और उपकरणों की खरीद उच्च न्यायालय के नये निर्देश से पत्थर उद्योग पर संकट Shocking News: खुशियां मातम में बदलीं! 1 मई को गूंजी थी शहनाई, 3 मई को अर्थी देखकर फूट-फूटकर रोया पू...

नगर निगम के नक्शा पारित करने पर रोक बरकरार

रांचीः झारखंड हाईकोर्ट ने रांची नगर निगम द्वारा नक्शा पारित करने पर रोक का आदेश बरकरार रखा है। बुधवार को सुनवाई के दौरान अदालत में सरकार ने कहा कि पूरे मामले की जांच कराने को लेकर कमेटी गठित की जा रही है। जो नक्शा मामले की जांच करेगी। इसके बाद कोर्ट ने स्वतः संज्ञान पर अगली सुनवाई के लिए 15 दिसंबर की तारीख मुकर्रर की है।

झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस एस चंद्रशेखर एवं न्यायाधीश जस्टिस रत्नाकर भेंगरा की अदालत में इस मामले की सुनवाई हुई। नक्शा पारित करने के एवज में पैसों के खेल पर झारखंड हाईकोर्ट ने संज्ञान लिया है। याद दिला दें कि इससे पहले भी नक्शा संबंधी कई मामले एसीबी को सौंपे गये थे जबकि हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद सीबीआई को भी अनेक मामलों की जांच का निर्देश मिला था। उन तमाम मामलों की बाद में प्रगति नहीं हो पायी। दूसरी तरफ जिनलोगों पर अवैध निर्माण का आरोप लगा था, वे भी कानून के चोर दरवाजे का लाभ उठाकर बच निकले हैं। अनधिकृत निर्माण और अवैध कब्जा के अलावा नक्शा विचलन के अनेक मामलों में नगर  निगम के विधि सम्मत कार्रवाई तक नहीं की है।