Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
ज्यादा तनावमुक्त रहना भी खतरे की घंटी है खुद में, देखें वीडियो 1984 सिख-विरोधी दंगों के दोषी पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का 80 साल की उम्र में निधन, तिहाड़ से... राजीव गांधी की जयंती पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, सोनिया-राहुल और खरगे ने 'वीर भूमि' पर अर्पित किए ... 'वंदे मातरम्' पर सियासी घमासान: अमित शाह बोले- 2 छंद गाने का कांग्रेस का फैसला देश विरोधी, वेणुगोपाल... तेलंगाना के सिद्दिपेट में भीषण सड़क हादसा: 20 फीट गहरे कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 4 लोगों की... उत्तराखंड में PMAY-U को मिली नई रफ्तार, दिसंबर तक 15 हजार परिवारों को मिलेगी पक्की छत प्रयागराज में भारी बारिश से हाहाकार: सड़कों पर भरा पानी, जलभराव पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त; DM और नग... हमीरपुर में फूड रेड के दौरान हड़कंप: SDM के कहने पर दुकानदार ने अपनी ही दुकान की मिठाई खाने से किया ... गोमतीनगर में दिल दहला देने वाला तिहरा हत्याकांड: पत्नी और बहन की हत्या के बाद मैनेजर ने की खुदकुशी दिल्ली मास्टर प्लान-2047 को केंद्र की मंजूरी: 40 लाख नए फ्लैट्स, नरेला एजुकेशन हब और मेट्रो विस्तार ...

यूपी का ड्रग माफिया देवेंद्र आहुजा को पकड़ लायी मालदा पुलिस

  • टीएमसी का आरोप भाजपा से जुड़ा है वह

  • आगरा में छापा मारकर किया गिरफ्तार

  • कई अपराधियों से मिली थी उसकी जानकारी

राष्ट्रीय खबर

मालदाः उत्तरप्रदेश में मादक तस्करी के सबसे बड़े मास्टर माइंड के तौर पर पहचाने गये अपराधी को पश्चिम बंगाल पुलिस मालदा ले आयी है। स्थानीय कालियाचक थाना पुलिस ने कल शाम उसे अदालत में पेश किया था। अदालत ने पुलिस के अनुरोध को स्वीकार करते हुए उसे पुलिस रिमांड में देने का निर्देश दिया है।

अदालत परिसर में भी देवेंद्र आहुजा ने पत्रकारों के सवालों का उत्तर नहीं दिया। वह चेहरा बचाता हुआ पुलिस के साथ आगे बढ़ गया। दूसरी तरफ तृणमूल कांग्रेस का दावा है कि गिरफ्तार किया गया यह मादक तस्कर दरअसल भाजपा के श्रमिक संगठन से जुड़ा हुआ है, जिसे पुलिस ने आगरा में छापा मारकर गिरफ्तार किया है। टीएमसी के मुताबिक उसे स्थानीय लोग चिंटू नाम से अधिक जानते हैं।

जिला टीएमसी अध्यक्ष और विधायक अब्दुर रहीम बक्शी ने कहा कि पुलिस ने बहुत अच्छा काम किया है। ऐसे तस्कर दूसरे राज्यों से आकर स्थानीय लोगों को पैसे का लालच देकर बांग्लादेश के मादक पदार्थों की तस्करी कराते हैं। पुलिस के मुताबिक हाल के दिनों में मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में कई लोगों के पकड़े जाने के बाद ही देवेंद्र आहुजा के नाम का खुलासा हुआ था। राज्य पुलिस के टास्क फोर्स को भी इस तस्कर के बारे में अलग से जानकारी मिलने के बाद जिला पुलिस को इसकी जानकारी दी गयी थी।

गत अक्टूबर माह में फिर से कुछ तस्करों को गिरफ्तार किये जाने के बाद देवेंद्र आहुजा के नाम के साथ साथ उसके ठिकाने के बारे में भी जानकारी मिली थी। इसी सूचना के आधार पर स्थानीय पुलिस की एक टीम को आगरा भेजा गया था। वहां कई दिनों तक निगरानी करने के बाद उसे स्थानीय पुलिस के सहयोग से पकड़ लिया गया। वहां की अदालत में पेश करने के बाद बंगाल पुलिस ने उसके कस्टडी वारंट के सहारे उसे यहां पहुंचाया है। यहां अभी उससे पूछताछ जारी है। अदालत ने उसे छह दिनों के लिए पुलिस रिमांड में रखने की अनुमति दी है। इसके बाद गुप्तचर विभाग के वरीय अधिकारी भी गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ के लिए यहां पहुंचे हैं।