Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
MCB में वन विभाग का बड़ा एक्शन! अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर; अतिक्रमण हटाने पर मचा बवाल छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य क्रांति! अब मोबाइल पर मिलेगी पैथोलॉजी रिपोर्ट, 14 अप्रैल को जगदलपुर से पहली ... कवर्धा में POCSO एक्ट का उल्टा केस! नाबालिग लड़के से दुराचार के आरोप में महिला गिरफ्तार; इलाके में स... बंगाल चुनाव में 'कटमनी' और 'छत्तीसगढ़' के पैसे पर बवाल! बीजेपी का ममता पर हमला, कांग्रेस ने भी घेरा झांसी-ओरछा के बीच सफर होगा आसान! ₹631 करोड़ से बनेगा नया ग्रीनफील्ड बायपास; NH 44 को मिलेगी जाम से म... गुना में बुजुर्ग दंपति का खौफनाक कदम! उम्र के आखिरी पड़ाव में क्यों मौत को लगा लिया गले? रुला देगी य... Canada Student Death: 20 दिन के लंबे इंतजार के बाद उज्जैन पहुंचा छात्र का पार्थिव शरीर, मुख्यमंत्री ... MP Road Accident: शिवपुरी और बैतूल में मौत का तांडव! हाई टेंशन लाइन से टकराई ट्रैक्टर-ट्रॉली; 4 की द... महाकाल की शरण में 'दिग्गज'! केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और उमेश यादव ने टेका मत्था; भस्म आरती म... Man-Animal Conflict: पेंच रिजर्व में बाघों के हमले तेज, 90 दिनों में 4 की मौत; डरे ग्रामीण और प्रशास...

पानी के जहाज के आठ सौ यात्री कोरोना से संक्रमित हुए

  • जहाज को सिडनी बंदरगाह पर रोका गया है 

  • स्वास्थ्य कर्मचारी वहीं पर ईलाज कर रहे हैं

  • यहां की सरकार ने लोगों को आश्वस्त किया

सिडनीः पैसे वालों की सफर के काम आने वाले एक क्रूज यानी पानी के जहाज में कोरोना संक्रमण फैलने की सूचना है। पता चला है कि इस जहाज पर सवार आठ सौ लोगों में फिर से कोविड संक्रमण पाया गया है। यह संक्रमण की अत्यधिक सीमा है। जिस कारण इस जहाज पर सवार लोगों के प्रति अतिरिक्त सावधानी बरती जा रही है। इसका मकसद ऑस्ट्रेलिया को फिर से कोरोना के संक्रमण से बचाना है।

ऑस्ट्रेलिया के गृह मंत्रालय ने औपचारिक तौर पर इसकी जानकारी देते हुए जनता को भी आश्वस्त किया है कि सरकार बचाव के हर संभव उपाय कर रहे हैं। अभी इस पानी के जहाज को सिडनी के बंदरगाह पर ही रोककर रखा गया है। यानी इस जहाज पर सवार सभी लोग फिलहाल जहाज पर ही क्वारेंटीन किये गये हैं। उन्हें दूसरों के संपर्क में आने से रोका जा रहा है। बता दें कि इससे पहले चीन में भी अचानक एक ही इलाके में ढाई हजार कोरोना मरीज पाये जाने की वजह से एक बहुत बड़े इलाके में फिर से लॉकडाउन लगाते हुए परिवहन सेवा भी बंद कर दी गयी है।

ऑस्ट्रेलिया के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसे तीसरे लेबल का संक्रमण बताया है जो अत्यधिक ऊंचा स्तर है, जिसमें मरीजों से वायरस का संक्रमण दूसरों तक बहुत जल्द होता है। इससे पहले भी रूबी प्रिंसेज नामक एक क्रूज पर कोरोना संक्रमण फैला था। उस जहाज पर 914 कोरोना मरीज पाये गये थे, जिनमें से 28 लोगों की मौत भी हो गयी थी। इस बार जिस जहाज में यह संक्रमण फैला है उसका नाम मैजेस्टिक प्रिसेज है।

वैसे अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस जहाज पर फिर से यह संक्रमण कहां से आया है। लेकिन संक्रमण की पुष्टि होने की वजह से जहाज के सभी यात्री बंदरगाह पर जहाज के अंदर ही रखे गये हैं। संक्रमण से बचाव संबंधी तरीकों का इस्तेमाल कर डाक्टर और स्वास्थ्यकर्मी इनकी जांच और ईलाज कर रहे हैं।