Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Haryana Weather Update: हरियाणा में भीषण गर्मी और लू का रेड अलर्ट, इस जिले में पारा 44.6 डिग्री पहुं... Hisar News: सीआईए इंचार्ज पवन सिंहमार के समर्थन में उतरी खाप, बड़ी पंचायत में सरकार को दी चेतावनी Panipat Mittal Mall Fire: पानीपत के मित्तल मॉल में भीषण आग, बेसमेंट से उठी लपटों ने कई शोरूम को किया... Haryana Electric Bus Update: हरियाणा के 10 शहरों को मिलेंगी 90 नई इलेक्ट्रिक बसें, मई अंत तक शुरू हो... Karnal News: रूस में जान गंवाने वाले करनाल के देव का हुआ अंतिम संस्कार, पूरे गांव ने नम आंखों से दी ... NIT Kurukshetra: JJP नेता जसविंदर खैहरा की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई, ज्वाइंट रजिस्ट्रार निलंबित HCS Exam 2026: कड़ी सुरक्षा के बीच हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा संपन्न, आधे से ज्यादा अभ्यर्थी रहे गैर... NIT Kurukshetra: डायरेक्टर प्रो. बीवी रमना रेड्डी का इस्तीफा, 4 छात्रों की आत्महत्या के बाद बढ़ा दबा... Jharkhand Weather Update: डाल्टनगंज बना सबसे गर्म शहर, झारखंड में आज से बदल सकता है मौसम का मिजाज Ranchi News: ड्रोन मैपिंग से बदलेगी स्वर्णरेखा और हरमू नदी की सूरत, पुनर्जीवन के लिए प्रशासन की बड़ी...

चुनाव के मैदान में आधे से अधिक नये चेहरे

  • कई बड़े नेता इस बार नहीं लड़ेंगे चुनाव

  • लोगों की जान बचाने वाले को मोरबी से टिकट

  • क्रिकेटर की पत्नी और हार्दिक पटेल को भी टिकट

नयी दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुजरात विधानसभा चुनावों के लिए आज अपने 160 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की जिसमें 91 चेहरे नए हैं। मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल घाटलोडिया सीट से चुनाव लड़ेंगे। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव, केन्द्रीय मंत्री मनसुख मांडविया, पार्टी महासचिव तरुण चुघ एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सी आर पाटिल ने पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में यह सूची जारी की।

बुधवार को पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक में इन नामों को स्वीकृति दी गयी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में हुई इस बैठक की अध्यक्षता भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने की। बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह एवं अन्य सदस्य मौजूद थे। पार्टी की पहली सूची जारी होने से पहले पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपानी एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा की है।

इसलिए समझा जा सकता है कि इस बार भाजपा के लिए इस राज्य में फिर से चुनाव जीतना शायद पहले जैसा आसान नहीं होगा। वैसे चुनावी सर्वेक्षणों में भाजपा की स्पष्ट जीत के दावे बार बार किये जा रहे हैं। फिर भी कांग्रेस का ग्रामीण इलाकों में बिना शोर गुल के प्रचार और सोशल मीडिया के जरिए आम आदमी पार्टी का प्रचार भी भाजपा की नाक में दम किये हुए हैं। फिर भी राजनीतिक जानकार मानते हैं कि आम आदमी पार्टी ने अगर कांग्रेस के वोट बैंक में सेंध लगाया तो इसका फायदा भाजपा को मिलना तय है।

श्री भूपेंद्र यादव ने संवाददाताओं से कहा कि पहले चरण के लिए 84 और दूसरे चरण के लिए 76 उम्मीदवारों के नामों को घोषित किया गया है। इनमें 13 अनुसूचित जाति, 24 अनुसूचित जनजाति और 14 महिला उम्मीदवार हैं। उन्होंने कहा कि इस बार 69 मौजूदा विधायकों को ही टिकट दिया गया है।

पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपानी, पूर्व उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल, मंत्री भूपेंद्र चूड़ासमा, सौरभ पटेल, प्रदीप जाडेजा, आर सी फल्दू आदि ने अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को पत्र लिखकर कहा है कि इस बार वे पार्टी संगठन के लिए काम करेंगे और चुनाव नहीं लड़ेंगे। श्री यादव ने कहा कि प्रथम सूची के उम्मीदवारों में चार डाक्टर और चार पीएचडी भी हैं। ज्यादातर चेहरे युवा और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले हैं।

श्री सी आर पाटिल ने कहा कि 18 सदस्यीय समिति ने हर विधानसभा क्षेत्र में जाकर सर्वेक्षण किया और 4-4 नामों के पैनल बनाये जिन्हें केंद्रीय चुनाव समिति ने मंजूरी दी। उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा सबसे ज्यादा सीटें सर्वाधिक अंतर से जीतेगी और सबसे अधिक वोट हासिल करेगी। गुजरात की 182 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव दो चरणों में एक और पांच दिसंबर को होंगे और आठ दिसंबर को मतगणना होगी। इस सूची में कुल सात नाम ऐसे हैं, जो पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े थे।

मोरबी से भाजपा ने कांतिलाल अमृतिया को टिकट दिया है। कांतिलाल अमृतिया मोरबी वही शख्स हैं, जो मोरबी पुल हादसे में लोगों को बचाने के लिए नदी में कूद गए थे। इस हादसे में 130 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। कांतिलाल अमृतिया मोरबी से पांच बार विधायक रह चुके हैं, लेकिन पिछले चुनाव में इनको कांग्रेस उम्मीदवार के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। बता दें कि गत 30 अक्टूबर को मोरबी में माच्छू नदी पर बना केबल पुल टूट गया था। जिस वक्त पुल टूटा उस वक्त कांतिलाल अमृतिया वहीं मौजूद थे। बिना देरी किए अमृतिया राहत बचाव कार्य में जुट गए।

उन्होंने एक ट्यूब पहनी और नदी से लोगों को बाहर निकालने के लिए तैर पड़े। इसका एक वीडियो भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में कांतिलाल के साहस की सभी ने तारीफ की थी। भारतीय जनता पार्टी ने भारतीय क्रिकेट ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा को जामनगर उत्तर विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है, और इस सीट के मौजूदा विधायक धर्मेन्द्रसिंह एम जडेजा का टिकट काट दिया गया है। इसके अलावा कांग्रेस छोड़कर इखढ में शामिल हुए पाटीदार नेता हार्दिक पटेल को भी वीरमग्राम से पार्टी उम्मीदवार बना दिया गया है।