Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Women Reservation Bill: महिला आरक्षण के मुद्दे पर NDA का बड़ा ऐलान, विपक्ष के खिलाफ कल देशभर में होग... Sabarimala Case: आस्था या संविधान? सुप्रीम कोर्ट में 9 जजों की बेंच के सामने तीखी बहस, 'अंतरात्मा की... Rahul Gandhi Case: दोहरी नागरिकता मामले में राहुल गांधी की बढ़ेंगी मुश्किलें, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने द... Singrauli Bank Robbery: सिंगरौली में यूनियन बैंक से 20 लाख की डकैती, 15 मिनट में कैश और गोल्ड लेकर फ... Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश से बदला मौसम, IMD ने अगले 24 घंटों के लिए जारी किया... Jhansi Viral Video: झांसी के ATM में घुस गया घोड़ा! गेट बंद होने पर मचाया जमकर बवाल; वीडियो हुआ वायर... Amit Shah in Lok Sabha: 'कांग्रेस ही OBC की सबसे बड़ी विरोधी', महिला आरक्षण पर अमित शाह ने विपक्ष को... Women Reservation Bill: महिला आरक्षण से जुड़ा 131वां संविधान संशोधन बिल गिरा, विपक्ष ने कहा- 'बीजेपी... Haryana Revenue: अब राजस्व संबंधी शिकायतों का 48 घंटे में होगा समाधान, हरियाणा सरकार ने शुरू की नई स... Gurugram News: अवैध पेड़ कटाई पर NGT का बड़ा एक्शन, हरियाणा सरकार को 4 हफ्ते का अल्टीमेटम; रिपोर्ट न...

बीजेपी के निर्माणाधीन दफ्तर पर केजरीवाल सरकार का एक्शन, 5 लाख का जुर्माना भी ठोका

नई दिल्लीः दिल्ली सरकार ने वायु गुणवत्ता की बिगड़ती स्थिति के मद्देनज़र निर्माण कार्य पर लगे प्रतिबंध का उल्लंघन करने को लेकर ‘लार्सन एंड टुब्रो’ पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि मंत्री ने दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर बने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुख्यालय में निर्माण कार्य देखा, जब वह भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के एक निर्माण स्थल का निरीक्षण कर लौट रहे थे।

राय ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘निर्माण कार्य में जुटे श्रमिकों का कहना है कि कार्य भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय से संबंधित है। हमें अभी इस बात की पुष्टि करनी है। यह सीएक्यूएम के आदेशों का पूर्ण उल्लंघन है। हमने निर्माण एजेंसी ‘लार्सन एंड टुब्रो’ पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।”

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने शनिवार को अधिकारियों को आवश्यक परियोजनाओं को छोड़कर, दिल्ली-एनसीआर में निर्माण और विध्वंस गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया था। सरकारी अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वह ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) के चरण तीन के तहत पाबंदियों को तुरंत लागू करें। दिल्ली – राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए 2021 में एक वैधानिक निकाय सीएक्यूएम का गठन किया गया था।