Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, जंतर-मंतर पर ढोल-नगाड़ों संग जश्न; सीजेपी ने बताया 'लोकतं... अड़ियल रवैया पड़ा भारी! पेपर लीक बवाल के 36 दिन बाद क्यों हुआ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा? समझें 5 ब... 'झुकती है दुनिया...': धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर Gen-Z का जश्न, अभिजीत दीपके ने... Jantar Mantar NEET Protest: जंतर-मंतर पर भयंकर बवाल! 130 पुलिसकर्मी और 65 छात्र घायल, 15 FIR दर्ज; 3... Bihar Bandh Patna Clash: पटना के डाकबंगला चौराहे पर पुलिस और छात्रों में झड़प; पथराव व लाठीचार्ज के ... NEET Paper Leak Movement: देशव्यापी हुआ नीट विरोध आंदोलन! दिल्ली, बिहार और उत्तराखंड में पुलिस-छात्र... Education Minister Resignation Update: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र... Ranchi AISA Protest: दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर AISA... Jharkhand Teacher ACP MACP News: झारखंड के प्रारंभिक शिक्षकों को नहीं मिलेगा ACP और MACP का लाभ, हेम... Jharkhand Teacher Association Protest: ACP-MACP न मिलने पर भड़के झारखंड के प्राथमिक शिक्षक, सुप्रीम ...

Rajnandgaon Police: अंतरराज्यीय शराब तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस ने 6 तस्करों को किया गिरफ्तार

राजनांदगांव: अंतरराज्यीय अवैध शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में कुल 29 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त की है. कार्रवाई में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि तस्करी में इस्तेमाल दो चारपहिया वाहन भी जब्त किए गए हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 18 लाख बताई जा रही है.

मध्य प्रदेश से तस्कर शराब लाकर यहां खपा रहे

थान बसंतपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अवैध शराब की सप्लाई की लगातार मिल रही सूचनाओं के आधार पर विशेष टीम गठित कर थाना बसंतपुर और डोंगरगढ़ क्षेत्र में संयुक्त कार्रवाई की गई. जांच के दौरान चारपहिया वाहनों में छिपाकर रखी गई मध्य प्रदेश निर्मित अंग्रेजी शराब बरामद की गई. कुल 29 पेटी (करीब 260.8 बल्क लीटर) शराब की अनुमानित कीमत 3 लाख 2 हजार 610 बताई जा रही है.

पुलिस ने 2 अलग-अलग जगहों पर की कार्रवाई

पहले मामले में बसंतपुर क्षेत्र में एक वाहन से 20 पेटी शराब जब्त की गई, वहीं दूसरे मामले में डोंगरगढ़ क्षेत्र से 9 पेटी शराब बरामद हुई. पुलिस ने मौके से छह आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है. जांच में सामने आया है कि शराब की खेप पड़ोसी राज्य से लाकर जिले में खपाने की तैयारी थी. पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है. अधिकारियों का कहना है कि अवैध शराब कारोबार पर लगाम लगाने के लिए आगे भी अभियान जारी रहेगा. इस कार्रवाई से जिले में सक्रिय तस्करों में हड़कंप मच गया है. पुलिस का दावा है कि संगठित गिरोह की कड़ी तक पहुंचने के लिए पूछताछ जारी है, जल्द ही और खुलासे हो सकते हैं.

शराब पीने से होने वाले नुकसान

  • शराब पीने से शरीर के अंगों पर बुरा असर होता है.
  • शराब घऱ की सुख शांति खत्म करता है.
  • शराब की लत इंसान को बीमार कर देती है.
  • शराब से बसा बसाया घर उजड़ जाता है.