कक्षा छह से आठ तक का मुफ्त नाश्ता योजना चालू
अन्य स्कूलों तक इसका विस्तार हुआ
इसका बजट बढ़ाकर 724 करोड़ किया
खाना में प्रोटिन की मात्रा बढ़ाएंगे
राष्ट्रीय खबर
चेन्नईः तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसफ विजय मंगलवार को विस्तारित ‘पेरुंथलाइवर कामराजार ब्रेकफास्ट स्कीम’ (मुख्यमंत्री नाश्ता योजना) की शुरुआत करेंगे, जिसके तहत सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों को मुफ्त नाश्ता उपलब्ध कराया जाएगा। इस कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन सुबह करीब 8:30 बजे थिरुवानमियूर के गांधी ग्रामम स्थित चेन्नई मिडिल स्कूल में किया गया।
इस विस्तार का लाभ 15,454 सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में नामांकित लगभग 15.30 लाख अतिरिक्त विद्यार्थियों तक पहुंचेगा। राज्य सरकार ने इस वित्तीय वर्ष के लिए इस कार्यक्रम के आवंटन को 217.63 करोड़ से बढ़ाकर 724 करोड़ कर दिया है। वर्तमान नाश्ता कार्यक्रम में उपमा, खिचड़ी और पोंगल जैसी विभिन्न खाद्य सामग्री के साथ-साथ बाजरा आधारित उत्पाद भी शामिल हैं। राज्य ने मेनू को समृद्ध करने और प्रोटीन की मात्रा बढ़ाने के तौर-तरीकों का अध्ययन करने और खोजने के लिए एक समिति का गठन किया है।
यह लॉन्च शुरुआत में 17 सितंबर के लिए निर्धारित किया गया था, लेकिन बाद में विजय की आधिकारिक लंदन यात्रा के दौरान इसे बदलकर 22 सितंबर कर दिया गया। इसके तहत कक्षा 6 से 8 तक के छात्र इसका लाभ लेंगे। लगभग 15.30 लाख छात्रों को इसका लाभ मिलेगा। लगभग 15,454 सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूल तक इसकी पहुंच होगी। चेंगलपट्टू और तिरुप्पुर, जहां 6 अक्टूबर को होने वाले उपचुनावों से पहले आचार संहिता लागू है। इसलिए उन्हें इससे बाहर रखा गया है।