Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मणिपुर प्रशासनिक फेरबदल: कुकी-नागा तनाव के बीच IAS राजीव सिंह ठाकुर संभाल सकते हैं कमान, ACC ने दी म... जम्मू-कश्मीर में आतंकियों का नया पैंतरा: सर्विलांस से बचने के लिए अश्लील साइट्स और Tor आधारित सीक्रे... हल्द्वानी में खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी: 'पीएम मोदी सच में संविधान मानते हैं... दिल्ली में BRICS समिट ने बढ़ाई होटलों की डिमांड: 25% तक बढ़े एवरेज रूम रेट्स, टूरिस्ट्स और बिजनेस ट्... तुकाराम मुंढे के एक्शन पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त: 'अधिकारी न कानून जानते हैं, न नियम'; 11 मामलों में F... शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसली महिला: प्लेटफॉर्म गैप में फंसी, RPF के ASI ने... 'दिल्लीवालों पर ही महंगा बोझ क्यों?'; CNG की कीमतों में भारी उछाल पर कांग्रेस का हमला, तत्काल रोलबैक... 'अहंकार, भ्रष्टाचार, चोरी और धोखा'; जयंत चौधरी का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- कुछ लोग फैला रहे जातिगत... लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह की हत्या: दुबग्गा नहर से मिला शव, S... गर्लफ्रेंड के शौक के लिए बरेली में दो भाइयों ने लूटा ऑटो: सिर पर 2 किलो का बाट मारकर किया लहूलुहान

नार्वे के राजा हेराल्ड के निधन पर राजघरानों और नेताओँ का शोक

उनके पुत्र हाकोन को स्वतः सिंहासन संभाला है

ओस्लोः राजमहल द्वारा 89 वर्ष की आयु में नार्वे के राजा हेराल्ड के निधन की घोषणा के बाद, शुक्रवार को यूरोपीय सम्राटों और वैश्विक नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। हेराल्ड महाद्वीप के सबसे उम्रदराज सम्राट थे। उनके निधन के बाद उनके पुत्र हाकोन ने स्वतः ही सिंहासन संभाला है। ब्रिटेन के राजा चार्ल्स तृतीय ने उन्हें प्रिय चचेरे भाई के रूप में याद किया और कहा कि उन्होंने अटूट समर्पण, गर्मजोशी और विनम्रता के साथ नार्वे का मार्गदर्शन किया। स्वीडन के राजा कार्ल 16वें गुस्ताफ ने हेराल्ड को एक असाधारण नेता और राष्ट्र का एक उत्कृष्ट प्रतिनिधि बताया। वहीं, डेनमार्क के राजा फ्रेडरिक 10 ने कहा कि दिवंगत सम्राट ने कर्तव्य और जिम्मेदारी को संवेदनशीलता के साथ निभाया।

डच राजपरिवार ने नार्वे की अपनी अविस्मरणीय यात्राओं को याद किया। बेल्जियम के राजा फिलिप और रानी मैथिल्ड ने कहा कि उनकी हास्य भावना, मानवता और ईमानदारी ने उन्हें एक विशेष व्यक्तित्व बनाया। स्पेन और जॉर्डन के राजघरानों ने भी गहरा शोक व्यक्त किया; जॉर्डन के राजा अब्दुल्ला ने तीन दिनों के शोक की घोषणा की।

यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया और बच्चों के कल्याण तथा पर्यावरण के मुद्दों के लिए उनके योगदान को याद किया। नाटो प्रमुख मार्क रुट्टे, यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन, यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की, कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी, इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी और इजरायल के राष्ट्रपति आइजैक हर्जोग ने भी उन्हें एक महान और समर्पित नेता बताते हुए श्रद्धांजलि दी।