Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर किरेन रिजिजू का विपक्ष पर तीखा पलटवार रामपुरहाट टीएमसी दफ्तर में फंदे से लटके मिले पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी: सुसाइड नोट में मानसिक ... 'बिहार बन रहा पेपर लीक की राजधानी': तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर तीखा हमला, 19 अगस्त को राजभवन मार्च... पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर BJP-कांग्रेस आमने-सामने, छिड़ा सियासी घमासान बरेली: सरकारी नौकरी का झांसा देकर रचाई शादी, विरोध पर बेल्ट से पीटा और छीने जेवर; पति समेत ससुराल वा... सुखबीर बादल पर हमले की NIA जांच की मांग: हरसिमरत कौर बादल ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, बड़ी ... भिवंडी: दरगाह में इलाज के नाम पर महिला से अघोरी रस्में व प्रताड़ना; UP भागने की फिराक में था मौलवी, ... दिल्ली में पूरा हुआ 100 'अटल कैंटीन' का संकल्प: DU मेट्रो स्टेशन से 25 नई कैंटीन शुरू, मात्र ₹5 में ... रीवा में स्वास्थ्य तंत्र की लापरवाही: 2 घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस, सांस लेने में तकलीफ से जूझ... खान-खनिज संशोधन बिल के खिलाफ रांची में राजद-वाम दलों का साझा मोर्चा: आर्थिक नाकेबंदी और दिल्ली घेराव...

यात्री की पिस्तौल से चली गोली में दो घायल

वाराणसी हवाई अड्डे पर अचानक भगदड़ की स्थिति बनी

जांच के दौरान अचानक गोली चली

महिला सुरक्षाकर्मी भी इससे घायल हुई

वहां की पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है

राष्ट्रीय खबर

लखनऊः रविवार को वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक यात्री की बंदूक से गोली चलने के कारण दो लोग घायल हो गए। डीसीपी गोमती जोन द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, आज़मगढ़ जिले के रहने वाले कमलेश राय अपनी पत्नी के साथ एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान संख्या आईएक्स1810 से मुंबई जाने के लिए हवाई अड्डे पर पहुंचे थे। वह एक लाइसेंसी पिस्तौल लेकर यात्रा कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि सुरक्षा जांच के दौरान, जब हथियार और उसके कारतूसों की जांच की जा रही थी, तभी एक गोली गलती से चल गई। इस घटना में एक महिला सुरक्षाकर्मी के पैर में और पास खड़े एक अन्य व्यक्ति के अंगूठे में गोली लग गई, जिससे दोनों घायल हो गए। बयान में बताया गया कि दोनों घायलों को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भेज दिया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही गोमती जोन के पुलिस उपायुक्त, पिंडरा के सहायक पुलिस आयुक्त और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने कहा कि घटनास्थल का मुआयना किया जा रहा है और आवश्यक विवरण जुटाए जा रहे हैं। इस मामले में उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वाराणसी एयरपोर्ट अथॉरिटी के एक बयान में कहा गया, आज सुबह करीब 0930 बजे, मुंबई जाने वाली उड़ान से यात्रा कर रहे एक यात्री ने विमान में हथियार ले जाने की घोषणा की थी। हथियार की जांच के दौरान, यात्री की ओर से एक राउंड गोली चल गई, जिससे एएएआई कार्गो लॉजिस्टिक्स एंड एलाइड सर्विसेज कंपनी लिमिटेड के दो स्क्रीनिंग कर्मी घायल हो गए। बयान में आगे कहा गया, दोनों को इलाज के लिए न्यू लक्ष्मी ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। स्थानीय पुलिस को सूचित कर दिया गया है और जांच जारी है।