Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
गढ़वा: सिरोईकला में नदी पार कर स्कूल पहुंचते हैं छात्र और शिक्षक, DC ने दिए पुल निर्माण की जांच के न... पाकुड़: एक ही रात में कई घरों में चोरी और सेंधमारी का प्रयास, बोलबम के कपड़ों में आए थे चोर; CCTV खं... पलामू में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट पर बवाल, पाटन थाने में एफआईआर दर्ज रांची में JPSC छात्रों पर लाठीचार्ज पर भड़की दिल्ली की सियासत, संसद भवन परिसर में BJP सांसदों का प्र... JPSC-JSSC लाठीचार्ज के खिलाफ पलामू में 'झारखंड छात्र न्याय सत्याग्रह': सूर्या सोनल सिंह के नेतृत्व म... धनबाद सदर अस्पताल में बच्चों का मुफ्त इलाज और सर्जरी: 18 साल तक के बच्चों के लिए विशेष RBSK कैंप शुर... पलामू डीआईजी किशोर कौशल का बड़ा एक्शन, फायरिंग मामलों के अनुसंधान में लापरवाही पर 1 DSP और 4 SI को श... लुधियाना के गांव रतनगढ़ के पास भीषण सड़क हादसा, कैंटर की टक्कर से चाचा-भतीजा गंभीर रूप से घायल लुधियाना में हैवानियत: वीडियो बनाने का विरोध करने पर घर में घुसे 20-25 गुंडे, गर्भवती महिला से मारपी... लुधियाना में कूरियर से अफीम तस्करी का भंडाफोड़: DHL दफ्तर से 1.138 किलो अफीम बरामद, रोटी मेकर में छु...

केंद्र सरकार अपना वादा पूरा करेः अब्दुल्ला

जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा देने पर दिल्ली में प्रदर्शन

  • पूर्ण राज्य का दर्जा अब बहाल हो

  • हाथों में बैनर और तख्यितों का प्रदर्शन

  • मांग पूरी होने तक यह आंदोलन चलेगा

राष्ट्रीय खबर

नईदिल्लीः  संसद के मानसून सत्र के पहले दिन सोमवार को नेशनल कॉन्फ्रेंस ने नई दिल्ली में एक जोरदार विरोध-प्रदर्शन आयोजित किया। पार्टी ने केंद्र की मोदी सरकार से जम्मू-कश्मीर को तत्काल पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने और संसद तथा सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष दिए गए अपने आश्वासनों और प्रतिबद्धताओं को पूरा करने की मांग की।

नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला के नेतृत्व में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने चाणक्यपुरी स्थित जम्मू-कश्मीर हाउस पर एकत्र होकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों के हाथों में बैनर और तख्तियां थीं, जिन पर अपना वादा पूरा करो, जम्मू-कश्मीर के लोगों के अधिकार और सम्मान को बहाल करो और पूर्ण राज्य का दर्जा वापस दो जैसे नारे लिखे हुए थे। फारूक अब्दुल्ला ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ने देश के शीर्ष सदन और देश की सर्वोच्च अदालत दोनों में ही यह वादा किया था कि स्थिति सामान्य होते ही जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा लौटा दिया जाएगा। लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी यह वादा अधूरा ही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि वहां की जनता अपने लोकतांत्रिक और संवैधानिक अधिकारों के लिए संघर्ष कर रही है और जब तक जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा और उसके लोगों की गरिमा वापस नहीं मिल जाती, तब तक उनका यह शांतिपूर्ण आंदोलन जारी रहेगा।