Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से आफत: सड़कें बनीं तालाब, ट्रैफिक जाम और 7 उड़ानें जयपुर डायवर्ट भरत तिवारी के घर पहुंचे पावर स्टार पवन सिंह: भतीजी ने बांधी राखी, परिजनों ने लगाई निष्पक्ष जांच की ग... झारखंड में नौकरी अभ्यर्थियों के प्रदर्शन पर पुलिस का कड़ा एक्शन: गिरिडीह और हजारीबाग में 3 नई FIR, 9... तनाव के बीच पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर का तेहरान दौरा: क्या 'मक्का डिफेंस पैक्ट' में शामिल होगा ईरान... गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की जिम्मेदारी: लीक ऑडियो में... EPF में गलत जॉइनिंग या एग्जिट डेट से रुक सकती है पेंशन और ट्रांसफर: जानिए ऑनलाइन ठीक करने का आसान तर... अमरावती जिला महिला अस्पताल के बेबी वार्ड में भीषण आग: वेंटिलेटर ब्लास्ट से 3 नवजातों की दर्दनाक मौत ED का बड़ा एक्शन: मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद और फरीदाबाद में 9 ठिकानों पर छापेमारी, ₹19.91 करोड़ का फर्जी... नाइजीरिया में जुमे की नमाज के दौरान जिहादी गुटों की खूनी झड़प कनाडा के एडमंटन शहर के गुरुद्वारा में चाकूबाजी

ई 20 ईंधन पर चुप्पी साधने के मूड में नहीं है आप नेता

केजरीवाल ने उनतीस कार निर्माताओं को पत्र लिखा

  • तीन कंपनियों को अलग से पत्र भेजा

  • इससे खराबी नहीं होने पर सफाई मांगी

  • उत्तर के लिए सात दिनों का समय दिया

राष्ट्रीय खबर

नईदिल्लीः आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को 29 वाहन निर्माताओं को पत्र लिखकर वाहनों के माइलेज और प्रदर्शन पर ई20 ईंधन के प्रभाव पर उनका जवाब मांगा है, और उन्हें सात दिनों के भीतर उत्तर देने के लिए कहा है। श्री केजरीवाल ने मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड, टोयोटा किर्लोस्कर मोटर और हीरो मोटोकॉर्प को अलग-अलग पत्र लिखे, जिसमें उनके हालिया बयानों का हवाला दिया गया कि ई20 ईंधन के उपयोग से वाहनों के माइलेज पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

अपने पत्रों में, श्री केजरीवाल ने इन कंपनियों से लिखित आश्वासन मांगा है कि यदि ग्राहकों को ई20 ईंधन के उपयोग के कारण माइलेज में कोई कमी या अपने वाहनों पर कोई प्रभाव दिखाई देता है, तो निर्माताओं द्वारा उन्हें मुआवजा दिया जाएगा। इन तीनों वाहन निर्माताओं की ओर से इस पर तुरंत कोई प्रतिक्रिया उपलब्ध नहीं हो सकी।

श्री केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने 26 अन्य ऑटोमोबाइल कंपनियों को अलग से पत्र लिखकर ई20 ईंधन के उपयोग, वाहनों के माइलेज और प्रदर्शन पर इसके संभावित प्रभाव और उपभोक्ताओं द्वारा उठाई जा रही चिंताओं पर उनके विचार मांगे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह ई20 ईंधन के उपयोग पर उनके विचार समझने और वाहनों पर इसके प्रभाव पर चर्चा करने के लिए पेट्रोल पंपों का दौरा करेंगे और ऑटोमोबाइल मैकेनिकों से मिलेंगे। उन्होंने आगे कहा कि वह उपभोक्ताओं के अनुभवों और चिंताओं को जानने के लिए उनके साथ भी बातचीत करेंगे।