एटीसी में अक्सर दिख रही है तालमेल की भारी कमी
-
बारिश के मौसम में अचानक ब्रेक लगी
-
बस के सामने आ जाते है हवाई जहाज
-
सभी विमानों से संपर्क स्थापना में कमी
राष्ट्रीय खबर
नईदिल्लीः आज शाम दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक बड़ा हादसा टल गया। रांची जाने वाली इंडियन एक्सप्रेस की उड़ान संख्या 1046 के रनवे पर दौड़ना प्रारंभ करने की बीच ही गड़बड़ी पकड़ में आयी। मिली जानकारी के मुताबिक उड़ान छूटने के एलान के बाद सभी यात्री अपनी अपनी सीटों पर बैठ चुके थे।
पाइलट ने उड़ान भरने का विधिवत एलान कर विमान को आगे बढ़ाना भी प्रारंभ कर दिया था। विमान के गति पकड़ने के बाद करीब दो सौ मीटर से अधिक जाने के बाद उसे एटीसी से अचानक उड़ान रोकने के निर्देश मिला। दरअसल उसी समय बगल वाली पट्टी से भी एक और विमान समानांतर चल रही था।
बारिश के दौरान अचानक ब्रेक लगने से विमान पर सवार यात्री भी घबड़ा गये। ऐसे मौसम में अचानक ब्रेक लगन से विमान से फिसल जाने का भी खतरा होता है। पता चला कि दरअसल मूल टेक ऑफ पट्टी पर चल रहे इस विमान से बगल भी एक विमान उड़ान भरने की तैयारी में था। थोड़ी देर में स्थिति स्पष्ट होने के बाद रांची के विमान ने यहां से उड़ान भरा।
इस घटना के बाद पता चला है कि दिल्ली हवाई अड्डे पर अक्सर ही इस किस्म की ग़ड़बड़ियां अक्सर ही देखने को मिल रही है। यहां पर यात्रियों को विमान तक ले जाने की दो व्यवस्थाएं हैं। पहले तो यात्रियों को एयरो ब्रिज के जरिए विमान के प्रवेश द्वार तक पहुंचाया जाता है। दूसरी व्यवस्था में यात्रियों को बस से विमान तक ले जाया जाता है।
बस से ले जाते वक्त भी कई बार सामने से प्लेन आ जाने की वजह से बस को रोकना पड़ता है। मिली जानकारी के मुताबिक इससे पहले भी रांची से दिल्ली आने वाली एक उड़ान के साथ गड़बड़ी हुई थी। वह विमान हवाई पट्टी पर उतरने के बाद तुरंत ही एटीसी के निर्देश पर दोबारा उड़ान भर गया क्योंकि उस वक्त उतरने वाली पट्टी से कोई और विमान उड़ान भरने वाला था। इस तरह दिल्ली के विमान नियंत्रण कक्ष में ताल मेल की कमी का नमूना बार बार देखने को मिल रहा है।