Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
आई एजेंट्स ने साइबर सुरक्षा टेस्टिंग के दौरान बनाई फर्जी ऑनलाइन पहचान, यूके AI सिक्योरिटी इंस्टीट्यू... सावन में गूंज रहे 'हर-हर महादेव' के जयकारे, डिंडौरी के ऋण मुक्तेश्वर धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सै... तंदुरुस्त दिखने वाले बॉडीबिल्डर क्यों हो रहे अचानक अकाल मृत्यु के शिकार? 2025 के आंकड़े डरा रहे दिल्ली-एनसीआर में 10 अगस्त तक थमने वाली नहीं बारिश! यूपी, बिहार और एमपी में अति भारी वर्षा का अलर्ट ... केरल और असम में बारिश-बाढ़ का तांडव: केरल में 25 और असम में 87 मौतें; 8 जिलों में रेड अलर्ट जारी आवारा कुत्तों व मवेशियों की समस्या पर इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त: यूपी सरकार को 2 हफ्ते में व्यापक एक्शन... गिरिडीह में आसमानी बिजली का कहर! 4 मासूम बच्चों समेत 5 लोगों की दर्दनाक मौत, क्षेत्र में शोक की लहर महाराष्ट्र मंत्रिमंडल में बड़े फेरबदल के संकेत! मंत्रियों की ढिलाई पर भड़के एकनाथ शिंदे, संगठन विस्त... भोपाल जंगल सोना-कैश कांड: पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट से मिली जमानत, 18 महीने बा... सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: बिना थर्ड पार्टी इंश्योरेंस पेट्रोल पंप पर नहीं मिलेगा ईंधन, नए वाह...

Hamirpur Bridge Collapse: हमीरपुर में बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल ढहा; 6 मजदूरों की दर्दनाक मौत, मलबे में दबे कई लोग

हमीरपुर: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में शुक्रवार तड़के एक भीषण हादसा हुआ है। बेतवा नदी पर बन रहे एक निर्माणाधीन पुल का हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया, जिसकी चपेट में आकर 6 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना कुरारा थाना क्षेत्र में मोरकंदर परसानी से नैथी गांव के बीच हुई। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह करीब तीन बजे खराब मौसम और तेज आंधी के कारण पुल की सटरिंग और स्लैब ढह गई, जिस समय यह हादसा हुआ, कई मजदूर पुल के नीचे सो रहे थे।

🚧 तेज आंधी बनी मौत का कारण, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, अचानक जोरदार आवाज के साथ पुल का एक बड़ा हिस्सा ढह गया। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस और SDRF की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। मलबे को हटाने के लिए जेसीबी और अन्य आधुनिक मशीनों का सहारा लिया जा रहा है। बचाव कार्य अभी भी जारी है और आशंका जताई जा रही है कि मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। आला अधिकारी लगातार घटनास्थल पर मौजूद रहकर राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं।

🖤 हादसों का शिकार बने मजदूर

इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में जान गंवाने वालों में बांदा जिले के लोकेंद्र निषाद, कुलदीप निषाद, सावंत यादव, सभाजीत और हमीरपुर जिले के पुष्पेंद्र सिंह चौहान व राजेश पाल शामिल हैं। घटना के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया है।

🔍 लापरवाही पर उठे सवाल और जांच के आदेश

इस घटना ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। सवाल उठ रहे हैं कि आंधी-बारिश की चेतावनी के बावजूद मजदूरों को असुरक्षित स्थान पर सोने के लिए क्यों मजबूर किया गया? प्रशासन ने मामले की विस्तृत जांच के आदेश दे दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर निर्माण कंपनी और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात है और इलाके में शोक की लहर है।