Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Crime News: शराब की लत ने उजाड़ा घर; नशेड़ी घर जमाई ने पत्नी और सास पर किया जानलेवा हमला, दोनों अस्प... Senior Citizen News: बुजुर्गों के लिए बड़ी खुशखबरी; श्री हजूर साहिब की नि:शुल्क यात्रा शुरू, जानें आ... NH 45 Traffic Alert: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में ट्रेलर पलटने से लगा महाजाम; सड़क के दोनों ओर लगी वाहन... Water Crisis Management: अब गर्मी में नहीं प्यासा रहेगा शहर; जल संकट के स्थायी समाधान के लिए कलेक्टर... Chhattisgarh Election 2026: धमतरी में पंचायत चुनाव के लिए प्रशासन अलर्ट; धारा 144 के साथ चुनावी सभाओ... Prayagraj to Bilaspur News: 'आखिरी सफर' साबित हुई बस यात्रा; प्रयागराज से बिलासपुर जा रहे यात्री की ... Chhattisgarh News: खाद की किल्लत से किसान परेशान! यूनियन ने साय सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, आंदोलन क... Dhamtari News: धमतरी में 'चंगाई सभा' का भारी विरोध; हिंदू जागरण मंच ने प्रार्थना सभाओं पर रोक लगाने ... Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में 'हरा सोना' का संग्रहण शुरू; करतला ब्लॉक की कारी बाई और खेमबाई ने की... GPM News: छत्तीसगढ़ के जीपीएम में मिलीं दुर्लभ पांडुलिपियां; संस्कृति मंत्रालय ने शुरू किया डिजिटलाइ...

Bhind Hospital News: भिंड जिला अस्पताल में गिरी वार्ड की सीलिंग; 3 महिलाएं और एक नवजात घायल, अस्पताल में मची अफरा-तफरी

भिंड। जिला अस्पताल के एसएनसीयू (स्पेशल न्यू बार्न केयर यूनिट) के मदर वार्ड में रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां वार्ड की छत का प्लास्टर टूटकर फाल्स सीलिंग पर गिरा और देखते ही देखते पूरी सीलिंग भरभराकर नीचे आ गिरी। हादसे के समय वार्ड में मौजूद दो महिलाएं इसकी चपेट में आकर घायल हो गईं। घटना के बाद वार्ड में अफरा-तफरी मच गई। घटना रविवार सुबह करीब 11.25 बजे की है।

जानकारी के अनुसार रविवार सबह मदर वार्ड में छह से सात महिलाएं अपने नवजात बच्चों को स्तनपान करा रही थीं। इसी दौरान अचानक छत का प्लास्टर टूटकर नीचे गिरा और फाल्स सीलिंग भी टूटकर महिलाओं के ऊपर आ गिरी। हादसे में 23 वर्षीय सुषमा पत्नी कमलेश सिंह नरवरिया निवासी ग्राम पुर तथा 21 वर्षीय ममता पत्नी भीकम जाटव निवासी मोहरसिंह का पुरा घायल हो गईं। दोनों के सिर में चोट आई है।

सुषमा ने सात मई को बेटे को जन्म दिया था, जबकि ममता ने छह मई को बेटे को जन्म दिया था। दोनों नवजात कमजोर होने के कारण एसएनसीयू में भर्ती हैं। सीलिंग गिरते ही वार्ड में चीख-पुकार मच गई। ड्यूटी कर्मचारियों ने सबसे पहले नवजात बच्चों को सुरक्षित एसएनसीयू वार्ड में पहुंचाया और डॉक्टरों से उनकी जांच कराई। जांच में सभी नवजात पूरी तरह सुरक्षित पाए गए। इसके बाद घायल महिलाओं को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर भेजा गया।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम अखिलेश शर्मा, सीएसपी निरंजन सिंह राजपूत, कोतवाली टीआइ मुकेश शाक्य और देहात टीआइ शिवप्रताप सिंह राजावत मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने निरीक्षण कर मदर वार्ड को सील कर दिया।

प्लास्टर टूटने से फाल्स सीलिंग नीचे गिरी

एसएनसीयू भवन पुराना है। प्लास्टर टूटने से फाल्स सीलिंग नीचे गिर गई। दोनों महिलाओं को चोट आई है, लेकिन सभी नवजात सुरक्षित हैं। वार्ड को सील कर जांच शुरू कर दी गई है। अखिलेश शर्मा, एसडीएम भिंड