Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
छतरपुर: उद्घाटन से पहले ही केन नदी पर बने पुल में पड़ी दरारें, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल इंदौर से भोपाल तक कांग्रेस की 'युवा स्वाभिमान यात्रा': जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना, शुरू की ... शहडोल स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवाल: 108 एंबुलेंस के इंतजार में महिला की मौत, रास्ते में दिया ब... श्योपुर कलेक्टर शीला दाहिमा का सुरीला अंदाज: सावन सांस्कृतिक संध्या में लाइव सिंगिंग ने जीता लोगों क... सीधी: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए जिला अभियोजन अधिकारी, लोकायुक्त टीम को देख सड़क पर फेंके नोट रतलाम: खेत सीमांकन विवाद से परेशान किसान चढ़ा पानी की टंकी पर, 'शोले' के वीरू जैसा दिखा नजारा Ujjain News: स्कूल कैंपस से निकले छात्र और तालाब में डूबे, जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही ... Jabalpur News: बरसाती नालों और खेतों में निकल रहे मगरमच्छ, वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट ने लोगों को दी सतर्क ... Weather Update: दिल्ली में बारिश पर ब्रेक, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट इंदौर मर्डर केस: सहायक डाक अधीक्षक उर्मिला सैनी की हत्या के 48 घंटे बाद भी आरोपी पति फरार, परिजनों क...

Bahadurgarh Crime News: बहादुरगढ़ में युवती की बेरहमी से हत्या, साथी युवक गंभीर रूप से घायल; इलाके में फैली सनसनी

बहादुरगढ़: बहादुरगढ़ में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। शहर के ताऊ देवी लाल पार्क के साथ नहर के पास एक युवती की बेरहमी से हत्या कर दी गई, जबकि उसके साथ मौजूद युवक पर भी तेजधार हथियार से जानलेवा हमला किया गया। घायल युवक को गंभीर हालत में नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

फेसबुक चैटिंग के जरिए हुई थी दोनों में दोस्ती

मृतका की पहचान करीब 18 वर्षीय मधु के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार की रहने वाली थी और फिलहाल बहादुरगढ़ के शक्ति नगर में रह रही थी। वहीं घायल युवक की पहचान अभिषेक निवासी गांव समयान, टोहाना फतेहाबाद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अभिषेक बिजली और प्लंबिंग का काम करता है। दोनों की दोस्ती जनवरी महीने में फेसबुक चैटिंग के जरिए हुई थी। बताया जा रहा है कि युवती ने अभिषेक को मिलने के लिए बहादुरगढ़ बुलाया था। अभिषेक ट्रेन के जरिए टोहाना से बहादुरगढ़ पहुंचा था। इसी दौरान नहर के पास पीछे से आए दो युवकों ने दोनों पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। हमले में युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अभिषेक के गले और हाथ पर गंभीर चोटें आई हैं।

अभी ठीक से कुछ नहीं बता पा रहा घायल युवक

वहीं घटना की सूचना मिलते ही डीसीपी मयंक मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया है और पुलिस मामले की गहनता से जांच में जुटी हुई है।  डीसीपी मयंक मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। हत्या क्यों और किसने की, यह अभी स्पष्ट नहीं कहा जा सकता। घायल युवक भी अभी ठीक से कुछ नहीं बता पा रहा। जल्द ही मामले को सुलझाया जाएगा।