Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bahadurgarh Crime News: बहादुरगढ़ में युवती की बेरहमी से हत्या, साथी युवक गंभीर रूप से घायल; इलाके म... Haryana Elections: "वोट दो, शादी करवाऊंगी!" हरियाणा की BJP MLA का कुंवारों से अनोखा वादा; जानें क्या... Haryana Minister Accident: हरियाणा के मंत्री की कार का भीषण एक्सीडेंट; पैर सहित शरीर में आई गंभीर चो... Karnal Weather News: करनाल में आंधी-तूफान और भारी बारिश का तांडव; दो लोगों की दर्दनाक मौत, कई इलाकों... Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में द्रोणिका का असर; अगले 5 दिनों तक बारिश और गरज-चमक की संभा... Sushasan Tihar 2026: 'सरकार खुद पहुंचेगी आपके द्वार'; मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सुशासन तिहार पर... West Bengal Election Results: बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत; सांसद चिंतामणि महाराज ने खुद बनाई और ... IPL 2026 Raipur: रायपुर में आईपीएल मैच को लेकर ट्रैफिक रूट प्लान जारी; जानें स्टेडियम जाने और पार्कि... Dhamdhagarh Protest: प्रधान कार्यालय और कचना धुरवा देवालय में तालाबंदी से भड़के आदिवासी; चक्काजाम से... Road Accident News: भीषण सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत; मासूम बच्चा बाल-बाल बचा, इलाके में पसरा मा...

Dhamtari Crime News: धमतरी में बीच सड़क बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या; बाइक एक्सीडेंट और उधारी के विवाद में वारदात

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां भखारा थाना क्षेत्र के महावीर चौक में मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया, जब दोस्तों ने ही अपने एक साथी के बुजुर्ग दादा की चाकू मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने 24 घंटे के भीतर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.

महावीर चौक पर सामान्य दिनों की तरह लोगों की आवाजाही थी. इसी दौरान तीन युवक बाइक पर सवार होकर वहां पहुंचे और बुजुर्ग अन्नू निर्मलकर को घेर लिया. बताया जा रहा है कि इन युवकों और मृतक के परिवार के बीच पहले से पैसों को लेकर विवाद चल रहा था. मौके पर बहस शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई.

बीच सड़क बुजुर्ग का रेता गला

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी शिवम साहू ने धारदार चाकू से अन्नू निर्मलकर के गले पर वार कर दिया. हमला इतना गहरा था कि उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाने की कोशिश की गई, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई. इस निर्मम हत्या ने स्थानीय लोगों को झकझोर कर रख दिया है.

पुलिस जांच में सामने आया है कि इस पूरे विवाद की जड़ एक बाइक एक्सीडेंट था. मृतक के नाती साहिल निर्मलकर ने आरोपी चिक्कू दिवान की बाइक मांगकर ले गया था, जो बाद में दुर्घटनाग्रस्त हो गई. बाइक की मरम्मत में करीब 24 हजार रुपये का खर्च आया. साहिल ने शुरुआती तौर पर 5 हजार रुपये दे दिए थे, लेकिन बाकी 19 हजार रुपये को लेकर आरोपियों द्वारा लगातार दबाव बनाया जा रहा था.

पैसों की मांग को लेकर विवाद

इसी तनाव के बीच बुधवार को अन्नू निर्मलकर महावीर चौक पर बैठे हुए थे, तभी आरोपी वहां पहुंचे और पैसों की मांग को लेकर बहस शुरू कर दी. बात इतनी बढ़ गई कि उन्होंने हत्या जैसी वारदात को अंजाम दे दिया.

भखारा पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तेजी से कार्रवाई करते हुए एक आरोपी चिरंजीवी दिवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वहीं, मुख्य आरोपी शिवम साहू और राहुल कवर अभी फरार हैं, जिनकी तलाश के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.