Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
रक्षाबंधन पर भद्रा और चंद्रग्रहण का साया नहीं: 28 अगस्त को दिनभर बांध सकेंगे राखी, जानें शुभ मुहूर्त... रक्षाबंधन पर महंगाई की दोहरी मार: दंतेवाड़ा में प्याज ₹60 और चीनी ₹80 प्रति किलो, त्योहार से पहले बि... बलरामपुर के बाबा कर्मेश्वर धाम पहुंचे CM विष्णु देव साय: रुद्राभिषेक कर की पूजा, कर्रा में मंगल भवन ... रायपुर में ₹55 लाख तक की डायमंड राखी: इस बार भद्रा और चंद्रग्रहण से मुक्त रहेगा रक्षाबंधन, सोने-चांद... रायपुर IGKV में तीसरा पेपर भी लीक: 'फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स' परीक्षा पर बवाल, यूनिवर्सिटी ने पुलिस ... रायपुर IGKV में तीसरा पेपर भी लीक: 'फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स' परीक्षा पर बवाल, यूनिवर्सिटी ने पुलिस ... सेक्स वर्कर होने के आधार पर नहीं चल सकता आपराधिक केस: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने रद्द की FIR और चार्जशीट,... सब बिक रहा है तो यूपीआई कब तक फ्री रहेगा घर वापस जा रहे इंसान को निगल गया अजगर, "राष्ट्रीय खबर" की रिपोर्ट, देखें वीडियो कर्नाटक में एसआईआर की खामियों की तरफ चर्चा प्रारंभ हुई

असम में बीजेपी की जीत के बाद सरकार गठन को लेकर हलचल तेज

विधायक दल ही नेता का फैसला लेगीः हिमंता

  • औपचारिक तौर पर इस्तीफा सौंप आये सीएम

  •  समारोह में पीएम मोदी को किया गया आमंत्रित

  • केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

भूपेन गोस्वामी

गुवाहाटी:  असम विधानसभा चुनाव 2026 के परिणामों ने राज्य की राजनीतिक दिशा स्पष्ट कर दी है। भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी की है। इस शानदार जीत के बाद, राज्य में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया आधिकारिक तौर पर शुरू हो गई है।

बुधवार को मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राजभवन जाकर राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को अपना औपचारिक इस्तीफा सौंप दिया। राज्यपाल ने उनका इस्तीफा स्वीकार करते हुए उनसे नई सरकार के कार्यभार संभालने तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में बने रहने का आग्रह किया है। इसके साथ ही वर्तमान विधानसभा को भंग करने की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है, जिससे नई कैबिनेट के गठन का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

इस बार के चुनाव परिणाम एनडीए के लिए ऐतिहासिक रहे हैं। गठबंधन ने कुल 102 सीटें जीतकर ‘सेंचुरी’ के साथ सत्ता की ‘हैट्रिक’ लगाई है। इसमें बीजेपी ने अकेले 82 सीटों पर विजय प्राप्त की है, जो पिछले चुनाव के मुकाबले एक बड़ी बढ़त है। सहयोगी दलों में असम गण परिषद और बीपीएफ ने 10-10 सीटें हासिल कीं। दूसरी ओर, विपक्षी कांग्रेस गठबंधन मात्र 19 सीटों पर सिमट गया, जबकि एआईयूडीएफ को केवल 2 सीटें मिलीं।

बीजेपी आलाकमान ने नई सरकार के नेता और अगले मुख्यमंत्री के चयन की जिम्मेदारी केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को सौंपी है। इन दोनों नेताओं को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है, जो विधायक दल की बैठक की देखरेख करेंगे।

हिमंत बिस्वा सरमा ने जानकारी दी कि नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 11 मई के बाद होने की संभावना है, जिसमें 12 मई की तारीख सबसे प्रबल मानी जा रही है। इस समारोह की भव्यता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, उनकी उपलब्धता 11 मई के बाद ही संभव है, जिसे देखते हुए कार्यक्रम की तिथि निर्धारित की जा रही है। सरमा ने इस जीत का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी के विकास एजेंडे और जनता के अटूट विश्वास को दिया है। उन्होंने कहा कि विधायक दल की बैठक के बाद जल्द ही राजभवन जाकर सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा।