Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Administrative Update: लोकायुक्त के बाद अब राज्य विधि आयोग होगा 'गुलजार'; जल्द हो सकती है अध्यक्ष और... Jharkhand Politics: कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव को एक साल की जेल; पूर्व मंत्री रणधीर सिंह समेत 15 बर... DSPMU Ranchi: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में छात्रों का उग्र प्रदर्शन; फीस वृद्धि वापस ... Jharkhand Transport: रांची में सिटी बस सेवा ठप, यात्री परेशान; नई बसों के अपडेट का नहीं खत्म हो रहा ... Ayushman Bharat Digital Mission: देवघर सदर अस्पताल में डिजिटल बदलाव की तैयारी, मरीजों को मिलेंगी हाई... Jharkhand Police: हजारीबाग पुलिस का बड़ा एक्शन प्लान; 388 स्थानों पर तैनात होगा विशेष बल, सुरक्षा के... Jharkhand Crime: कर्रा में उग्रवादियों का तांडव, कंस्ट्रक्शन साइट पर फायरिंग और आगजनी; पुलिस ने ठेके... Palamu NEET Exam: पलामू नीट परीक्षा केंद्र पर हंगामे का मामला; पुलिस ने PR बांड पर छोड़े 3 आरोपी Giridih Road Accident: गिरिडीह में कार और सवारी गाड़ी की भीषण टक्कर; स्कूली छात्रा समेत 2 की मौत, कई... Sarna Dharma Code: जनगणना में अलग कॉलम की मांग; झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष ने राष्ट्रपति और PM को लिखा ...

Haryana Municipal Elections: नगर निकाय चुनाव में हर जगह खिलेगा ‘कमल’; सीएम सैनी ने दिया ‘ट्रिपल इंजन’ सरकार का नारा

सोनीपत: हरियाणा में निकाय चुनावों को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज सोनीपत पहुंचे, जहां वे दिनभर में करीब 2 दर्जन छोटी-छोटी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री ने अपने दौरे की शुरुआत सोनीपत के वार्ड नंबर 8 से की और गांव राई में स्थित पहली जनसभा में लोगों को संबोधित किया।

सीएम सैनी ने कहा कि मेयर उम्मीदवार ने करीब 19 कार्यक्रम रखे हैं और अब वार्ड के पार्षदों और मेयर को जीत दिलाने का काम जनता अपने आशीर्वाद से करेगी। उन्होंने दावा किया कि आज की रिपोर्टों में एक तरफा जीत के संकेत मिल रहे हैं। सैनी ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि डेढ़ वर्ष पहले हुए विधानसभा चुनाव के दौरान किए गए 217 संकल्पों में से 63 को पूरा किया जा चुका है, जबकि 163 संकल्पों पर युद्ध स्तर पर काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार संकल्पों को पूरा करने का काम कर रही है, जबकि ट्रिपल इंजन की सरकार ने 21 नए संकल्प लिए हैं और सभी को पूरा करने का वायदा किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं पर सरकार युद्ध स्तर पर काम कर रही है। आज प्रदेश में डायलिसिस की सुविधा मुफ्त में उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि 1 लाख रुपए तक की वार्षिक आय वाले परिवारों को गैस सिलेंडर 500 रुपए में उपलब्ध कराने का काम किया गया है। किसानों की पूरी फसल एमएसपी पर खरीदी जा रही है और युवाओं को 2 लाख नौकरियां बिना पर्ची और खर्च के देने का काम किया गया है।

कांग्रेस शासित राज्यों पर हमला बोलते हुए नायब सिंह सैनी ने आरोप लगाया कि वहां महिलाओं को सुरक्षा प्रदान नहीं की जा रही। उन्होंने कहा कि हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना को लागू किया जा चुका है। सैनी ने अपील की कि लोग कमल के फूल पर बटन दबाकर मेयर और पार्षदों को जीत दिलाएं। उन्होंने कहा कि विशेष सत्र बुलाने का काम भी उनकी सरकार ने किया और कांग्रेस ने दिल्ली में जो गलती की, वही हरियाणा में भी देखने को मिली, जहां महिलाओं की तरफदारी करने की बजाय वे बाहर बैठ गए। सैनी ने दावा किया कि ट्रिपल इंजन की सरकार तीन गुना शक्ति से काम करेगी।

कार्यक्रम में हरियाणा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने भी मंच से संबोधन किया। उन्होंने कहा कि जनता को कमल का फूल देखकर मेयर और पार्षदों को जीत दिलाने का काम करना है। बड़ौली ने कहा कि असम और पश्चिम बंगाल में शुरुआती रुझानों में भाजपा बढ़त बनाए हुए है और निकाय चुनावों में भी पार्टी जीत हासिल करेगी।

ट्रिपल इंजन की सरकार तीन गुना शक्ति से करेगी काम