Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Agriculture Update: सिंचाई संकट होगा दूर; बगिया एम कैड योजना के जरिए हर खेत को मिलेगा पानी, किसानों ... Kawardha News: रिया केशरवानी की बड़ी कामयाबी; घर पहुंचे कवर्धा कलेक्टर, मिठाई खिलाकर उज्ज्वल भविष्य ... Chirmiri Ram Katha: चिरमिरी में जगद्गुरु रामभद्राचार्य की श्रीराम कथा; 17 से 25 मई तक भक्ति के रंग म... Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में आज, कल और परसों कैसा रहेगा मौसम? मौसम विभाग ने जारी किया ... Indore News: इंदौर में महंगाई की मार! छप्पन दुकान का स्वाद होगा महंगा और सराफा की मिठास पड़ेगी फीकी Damoh News: दमोह के हटा अस्पताल में डॉक्टर और मरीज के परिजनों के बीच मारपीट; वीडियो बनाने पर शुरू हु... Mhow Crime News: महू के 'अंधे कत्ल' का खुलासा; पत्नी से प्रेम प्रसंग के चलते पति ने की थी युवक की हत... Gwalior News: ग्वालियर में शादी के 48 घंटे बाद ही दुल्हन ने की खुदकुशी; ससुराल वालों पर लगाए प्रताड़... Kedarnath Viral Video: केदारनाथ मंदिर के पास जन्मदिन मनाना पड़ा भारी; धार के युवक पर केस दर्ज, घर पह... Jabalpur Cruise Accident: 'बेटे को तो बचा लिया, पर पत्नी का साथ छूट गया'; जबलपुर हादसे की रूह कंपा द...

Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में आज, कल और परसों कैसा रहेगा मौसम? मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रायपुर: छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में लगातार मौसम बदल रहा है. जिससे लोगों को गर्मी से तो राहत मिल रही है लेकिन आंधी तूफान से लोगों को परेशानी का भी सामना करना पड़ रहा है. बात करें आज के मौसम की तो 2 मई को प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. कुछ स्थानों पर तेज बिजली और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी (गरज के साथ तूफान) की संभावना है.

छत्तीसगढ़ का मौसम

1 मई को मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों में छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में 1-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है. जिससे गुरुवार को उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में गरज के साथ बारिश और ओले भी गिरे. अधिकतम और न्यूनतम तापमान लगभग 41°C और 28°C रहा.

मौसम की विशेषताएं और जलवायु परिस्थितियां

ओडिशा से लेकर तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु होते हुए मन्नार की खाड़ी तक एक पवन विच्छिन्नता फैली हुई है और यह समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर तक विस्तृत है.

छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम

अगले 3 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है, इसके बाद अगले 2 दिनों में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है. अगले 5 दिनों तक पूरे छत्तीसगढ़ में कहीं कहीं गरज के साथ बारिश, ओलावृष्टि और हल्की बारिश होने की संभावना है.

2 मई का मौसम

कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. कुछ स्थानों पर तेज बिजली और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली आंधी चलने की संभावना है.

3 मई का मौसम

कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. कुछ स्थानों पर तेज बिजली और 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली आंधी (गरज के साथ तूफान) की संभावना है.

4 मई का मौसम

राज्य में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. एक या दो स्थानों पर बिजली और 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और बादल गरजने की संभावना है.