Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
OTT Censorship: 'सतलुज' विवाद के बाद सख्त हुई सरकार, OTT फिल्मों के लिए CBFC सर्टिफिकेट होगा अनिवार्... ISRO Brain Drain: इसरो में मची खलबली, 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने दिया इस्तीफा, सरकार ने सख्त किए न... Datia By-Election: दतिया में गरजे नरोत्तम मिश्रा, प्रशासन को दी चेतावनी, बोले- 'किसी में हिम्मत नहीं... Datia By-Election: 'नरोत्तम मिश्रा बड़ी चुनौती थे, आशुतोष तिवारी कुछ नहीं', कांग्रेस प्रत्याशी घनश्य... Haldiram in London: लंदन के लीसेस्टर स्क्वायर में खुला हल्दीराम का पहला स्टोर, छोले-भटूरे खाने उमड़ी... Telangana ACB Raid: HMDA के चीफ इंजीनियर के घर छापा, 100 करोड़ की बेहिसाब संपत्ति का खुलासा Telangana ACB Raid: HMDA के चीफ इंजीनियर बी. रविंदर गिरफ्तार, 9.24 करोड़ की बेहिसाब संपत्ति जब्त Delhi Education Hub: दिल्ली को शिक्षा का बड़ा हब बनाने की तैयारी, CM रेखा गुप्ता ने DU के छात्रों को... Datia By-Election: जीतू पटवारी का बड़ा दावा- 'दतिया उपचुनाव 25 हजार वोटों से जीतेगी कांग्रेस' Shirdi Sai Baba Prasad: शिरडी में 700 किलो मिलावटी पेड़ा जब्त, FDA ने मारा छापा

Jail Suicide : जेल में महिला कैदी ने की आत्महत्या; दहेज प्रताड़ना के आरोप में थी बंद, न्यायिक जांच के आदेश

रायसेनः मध्यप्रदेश के रायसेन में से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां जिला जेल पठारी में दहेज प्रताड़ना के मामले में बंद एक महिला कैदी ने जेल में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। इस घटना ने जेल प्रबंधन और जिला प्रशासन दोनों को हिलाकर रख दिया। आनन-फानन में महिला को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 36 वर्षीय देवकी बाई निवासी गौहरगंज थाना क्षेत्र में दर्ज दहेज प्रताड़ना के प्रकरण में न्यायिक हिरासत में जिला जेल पठारी में बंद थी। गुरुवार को उसने जेल की बैरक के भीतर अपनी ही साड़ी का फंदा बनाकर आत्मघाती कदम उठा लिया। घटना का पता चलते ही जेल स्टाफ में हड़कंप मच गया और तत्काल उसे नीचे उतारकर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

इस घटना के बाद जेल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भिजवाया गया। बताया जा रहा है कि मृतका के परिजनों को सूचना दे दी गई है और शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

जेलर आर.के. चोरे ने दूरभाष पर घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि यह अत्यंत दुखद और संवेदनशील मामला है। उन्होंने बताया कि नियमानुसार पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कराई जाएगी, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि महिला ने आत्महत्या जैसा कदम किन परिस्थितियों में उठाया। हालांकि घटना के समय किसी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मौके पर न पहुंच पाने के कारण प्रारंभिक स्तर पर अधिक जानकारी सामने नहीं आ सकी है।

पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है और जेल प्रबंधन से भी विस्तृत रिपोर्ट तलब की जा रही है। जेल के भीतर इस तरह की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था और बंदियों की निगरानी को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। बहरहाल अब देखना होगा कि जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और जिम्मेदारी किसकी तय होती है।