Bengal Election Phase 2: फाल्टा में खूनी खेल! वोट देने पर मां-बेटे को ‘मर्डर’ की धमकी, हिंसा के बीच NIA की तैनाती और कई जगह लाठीचार्ज
कोलकाता/फाल्टा: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण का मतदान हिंसा और भारी तनाव के साये में जारी है। 142 सीटों पर हो रहे इस मतदान के दौरान फाल्टा, हावड़ा और दक्षिण 24 परगना से झड़प, बमबाजी और धमकी की खबरें सामने आई हैं।
‘वोट दिया तो हत्या कर देंगे’: फाल्टा में दहशत
फाल्टा विधानसभा के मतदान केंद्र संख्या 204 में लोकतंत्र को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई। यहाँ दिलीप मंडल और उनकी मां ने ऑब्जर्वर अजय पाल शर्मा के पास पहुंचकर शिकायत की कि टीएमसी के लोग उन्हें ‘मर्डर’ करने और घर में नहीं घुसने देने की धमकी दे रहे हैं। मां-बेटे का कहना है कि उन्हें सिर्फ वोट देने के अधिकार का इस्तेमाल करने पर जान से मारने की धमकी मिली है। ऑब्जर्वर ने उन्हें सुरक्षा का पुख्ता भरोसा दिया है।
बीजेपी उम्मीदवार पर हमला और NIA की तैनाती
हिंसा को रोकने के लिए चुनाव आयोग ने NIA तक की तैनाती की है, लेकिन दक्षिण 24 परगना में बीजेपी उम्मीदवार विकास सरदार पर जानलेवा हमला हुआ। उपद्रवियों ने उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ की और ‘जय बांग्ला’ के नारे लगाते हुए उनके साथ मारपीट की। विकास सरदार ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब उम्मीदवार ही सुरक्षित नहीं है, तो आम जनता का क्या होगा?
बाली और बेलसिंघा में लाठीचार्ज
-
हावड़ा (बाली): लिलुआ के एक बूथ पर EVM खराब होने से मतदाता उग्र हो गए। स्थिति को संभालने के लिए सुरक्षा बलों को लाठीचार्ज करना पड़ा और दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
-
फाल्टा (बेलसिंघा): बूथ नंबर 186 के पास 100 मीटर के दायरे में भीड़ जमा होने पर सेंट्रल फोर्स के जवानों ने लाठीचार्ज कर इलाका खाली कराया। फाल्टा को टीएमसी नेता जहांगीर खान का गढ़ माना जाता है, जहाँ तनाव चरम पर है।
हिंसा के बीच बंपर मतदान
तनाव के बावजूद बंगाल की जनता में मतदान को लेकर भारी उत्साह है।
-
1 बजे तक का आंकड़ा: 61.11% मतदान दर्ज किया गया है।
-
पिछला रिकॉर्ड: 23 अप्रैल को पहले चरण में 152 सीटों पर ऐतिहासिक 92% मतदान हुआ था।
-
आज 1448 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर लगी है।